रिलेशनशिप टिप्स
- फोटो : iStock
पार्टनर वक्त न दे
जब आप किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं और प्यार करते हैं तो अधिक से अधिक समय एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं। मिलने और बात करने की बेकरारी रहती है लेकिन अगर पार्टनर के पास आपके लिए वक़्त न हो, तो हो सकता है कि वह आपको धोखा दे रहा हो। काम की वजह से वक्त न देना आम बात है लेकिन मिलने या बात करने में आनाकानी करें, बहाने बनाएं तो समझना चाहिए कि उनका वक्त किसी और का हो गया है।