लगभग हर किसी के जीवन में प्यार की एंट्री कभी न कभी तो होती ही है। बस अतंर ये है कि किसी को प्यार जल्दी मिल जाता है, तो किसी को देर में। लोग अपने पार्टनर संग अपनी प्यार भरी जिंदगी को जीते हैं, नए सपने सजाते हैं और आगे चलकर कई लोग शादी के पवित्र बंधन में भी बंध जाते हैं। प्यार की गाड़ी तभी अच्छे से आगे बढ़ पाती है, जब दोनों पार्नटर मिलकर इसे प्यार से खींचते हैं क्योंकि अगर किसी ने रिश्ते में जरा सी भी गलती की, तो इस रिश्ते का अंत बुरा होने में देर भी नहीं लगती है। लेकिन लोग अपने प्यार के रिश्ते को प्यार से ही निभाते हैं। लेकिन जरा सोचिए कि आपको अपने पार्टनर से अचानक किसी जरूरी काम से लंबे समय के लिए या कुछ दिनों के लिए दूर जाना पड़ रहा है। तो भला ऐसे में आप अपना ख्याल कैसे रखेंगे? आप कैसे दूर रहकर भी अपने पार्टनर के पास रहने का एहसास पा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में।