कहते हैं जब कोई प्यार में होता है, तो उसे अपने पास सबकुछ खूबसूरत, खुशहाल और अच्छा ही नजर आता है। दरअसल, ये सब प्यार के रिश्ते की वजह से होता है, क्योंकि प्यार को खुशी का प्रतीक माना जाता है। एक लड़का-लड़की अपने इस रिश्ते को बखूबी निभाते हैं और ये रिश्ता प्यार के साथ आगे बढ़ते रहे। इसके लिए पार्टनर्स को एक-दूसरे का सम्मान करना आना चाहिए, एक-दूसरे पर भरोसा करना आना चाहिए और एक-दूसरे को साथ लेकर आगे बढ़ना आना चाहिए। तब कहीं जाकर ये प्यार का रिश्ता आगे बढ़ पाता है। लेकिन इस रिश्ते में जितना प्यार होता है, उतनी ही अनबन और लड़ाई-झगड़े तक इसी रिश्ते में होती हैं। लेकिन आपको जरूर है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने प्यार के रिश्ते में फिर से मिठास लौटा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे आप प्यार के रिश्ते में आई दूरियों को नजदीकियों में बदल सकते हैं।