हर किसी की जिंदगी में प्यार बेहद अहमियत रखता है, इसिलए लोग अपनी जिंदगी में प्यार की तलाश करते हैं और चाहते हैं कि उन्हें एक ऐसा लाइफ पार्टनर मिले जो उनका जीवन भर ख्याल रखे, उन्हें समझे, उन्हें प्यार दें और उन्हें सम्मान दें आदि। जब कोई लड़का-लड़की प्यार के रिश्ते में बंधते हैं, तो वो अपने आने वाले भविष्य को लेकर और अपने रिश्ते को लेकर सपने सजाते हैं। लेकिन कई बार इस प्यार के रिश्ते में कई तरह की अनबन हो जाती हैं। माना जितना प्यार इस रिश्ते में होता है, उतनी ही तकरार भी इसी रिश्ते में होती है। लेकिन कई बार ये चीजें इतनी बढ़ जाती हैं जिससे दोनों की लाइफ में रोमांस की कमी हो जाती है और उनकी जिंदगी पूरी तरह बोरिंग हो जाती है। लेकिन हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जो हो सकता है कि आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।