जब एक लड़का-लड़की रिलेशनशिप में होते हैं, तो वे अपने रिश्ते में काफी खुश होते हैं। एक-दूसरे का ख्याल रखना, एक-दूसरे की बातों को समझना, एक-दूसरे के साथ समय बिताने जैसी बातें इस रिश्ते में होती हैं। लेकिन वो कहते हैं न कि वो रिश्ता ही क्या जिसमें छोटी-मोटी नोकझोंक न हो, रूठना-मनाना न हो आदि। लेकिन कई बार देखा जाता है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर रिश्ते तक बिगड़ जाते हैं या टूटने की नौबत तक आ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार ये उन बातों की वजह से भी होता है जो आप अपनी गर्लफ्रेंड से पूछ लेते हैं जो कि आपको नहीं पूछनी चाहिए थी। ऐसी कुछ बातें हैं जो किसी भी पार्टनर को अपनी गर्लफ्रेंड से कभी नहीं पूछनी चाहिए, क्योंकि इसका गलत असर आपके रिलेशनशिप पर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में, जिनसे आपको दूरियां बनाकर रखनी चाहिए।