फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 4 कारणों से सास-बहू में होती है लड़ाई, बदल लीजिए अपनी आदत

Sun, 14 Apr 2019 07:04 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आज के वक्त में अधिकांश घरों की समस्या सास-बहू की लड़ाई है। क्योंकि सास-बहू का रिश्ता सबसे नाजुक और संवेदनशील होता है। इस रिश्ते में जरा सी भी चूक पूरे रिश्ते का मर्म बदल देता है। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं बहू की वो कौन सी आदतें हैं जिसके कारण दोनों के बीच लड़ाई होती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेटे को लेकर होती है लड़ाई 
कई बार सास-बहू के बीच झगड़े का कारण बेटा होता है। मां को लगता है कि शादी के बाद बेटा बदल गया है और वह सिर्फ अपनी पत्नी और उसके घर के बारे में सोच रहा है। इसके चलते सास सिर्फ अपनी मानसिकता के हिसाब से बहू और बेटे को ताने मारना और बात बनाना शुरू कर देती है। ऐसे में बहू को पति को समझाना चाहिए कि वे मां को समझें। 
विज्ञापन

3 of 5
घर का काम करने में 
आज के समय में 80 प्रतिशत लड़कियां वर्किंग हैं और शादी के बाद भी वो अपना काम करना जारी रखती हैं। शादी के बाद शुरू में तो इसका आपकी जिंदगी पर कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन अगर आप ऑफिस जाते वक्त या घर जाकर किचन में सास की मदद नहीं कर रही हैं तो इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ता है। इस स्थिति को समय से सुधार लें तो बेहतर होगा। 

4 of 5
अक्सर मायके जाना 
सास चाहे अपनी बहु से कितना भी प्यार करती हो, लेकिन उसे बहू का बार-बार मायके जाना बिल्कुल पसंद नहीं होता। भले ही सास अपनी बहू से सीधा ये ना बोलें लेकिन आप नोट करेंगे तो उनकी बातों में खटास जरूर रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दूसरों से तुलना करना 
वर्किंग महिलाएं अक्सर ऑफिस में अपने ससुराल खासतौर से सास की दूसरों से तुलना करती हैं। और उसे लगता है कि उसे घर में सम्मान नहीं मिल रहा है तो वो इसका फ्रस्टेशन घर के सदस्यों पर निकालती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें