फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Ram Navami 2025: 'जन्मे अवध रघुराई, दुनिया देती है बधाई', अपनों को भेजें रामलला के जन्म की शुभकामनाएं

Sun, 06 Apr 2025 11:07 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज रामलला का जन्मोत्सव है। ऐसे में आप अपने करीबियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को रामलला के जन्म की बधाई दे सकते हैं। यहां नीचे कुछ बधाई संदेश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
अपनों को भेजें रामलला के जन्म की शुभकामनाएं - फोटो : Adobe stock
'मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी...... राम सिया राम, सिया राम जय-जय राम'

Happy Ram Navami 2025: आज का दिन हिंदू धर्म के हर व्यक्ति के लिए बेहद खास है। आज देशभर में श्रीराम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है, जिसकी धूम हर मंदिर और घर में दिखाई दे रही है। भगवान श्रीराम हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख देवताओं में से एक हैं और वे भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में पूजे जाते हैं। उनका पूरा जीवन धर्म, सत्य और आदर्श का प्रतीक है, इसीलिए लोग हमेशा प्रभु श्रीराम की राह पर चलने की सलाह देते हैं और उनके गुणों से सीखने की बात कहते हैं।

आज रामलला के जन्मोत्सव के अवसर पर आप अपने दोस्तों, करीबियों और परिवारजनों को राम जन्म की बधाई भेज सकते हैं। यहां नीचे कुछ संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें डाउनलोड करके आप संदेश भेज सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

3 of 7
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Adobe
राम जिनका नाम है, अयोध्या जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को हमारा प्रणाम है।

आपको और आपके परिवार को राम नवमी की ढेर सारी शुभकामनाएं

Ram Navami 2025: रामलला के जन्मोत्सव पर तैयार करें उनके पसंदीदा भोग, खीर से लेकर पंचामृत तक है रघुनाथ को प्रिय

4 of 7
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
गुणवान तुम, बलवान तुम,
भक्तों को देते हो वरदान तुम,
भगवान तुम, पालनहार तुम,
मुश्किल को कर देते आसान तुम।

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 7
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : freepik
राम नाम का सहारा है
जो भी लेता वो प्यारा है
संकट हर लेते पलभर में
ऐसे राम हमारे हैं।

राम नवमी की शुभकामनाएं

Ram Navami 2025: माता सीता और श्रीराम के रिश्ते की पांच खास बातें, अपनाकर आप भी बन सकते हैं आदर्श पति-पत्नी
विज्ञापन

6 of 7
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
श्री रामचंद्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणम।
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम।

रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : instagram
श्रीराम की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुकून मिलता है।
जो भी जाता है रामजी के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

राम नवमी की शुभकामनाएं

Traditional Baby Boy Name: रामलला के नाम पर रखें बेटे का सुंदर नाम, रामनवमी पर करें नामकरण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें