फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanya Pujan Gifts: कन्याओं को तोहफे में दे सकते हैं ये चीजें, यदि शॉपिंग करना भूल गए हैं तो तुरंत खरीदकर लाएं

Sun, 06 Apr 2025 09:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि आप कन्या पूजन के बाद कन्याओं को देने के लिए तोहफा लाना भूल गए हैं तो घबराएं नहीं। यहां नीचे इसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
कन्याओं को तोहफे में दे सकते हैं ये चीजें - फोटो : instagram
Kanya Pujan Gifts: 30 मार्च से शुरू हुई चैत्र नवरात्रि का समापन आज यानी कि 6 अप्रैल को हो रहा है। ऐसे में हर घर में नवरात्रि की नवमी तिथि की पूजा हो रही है। जगह-जगह हवन हो रहा है और कन्या पूजन हो रहा है। इस दिन कन्या पूजन करने की परंपरा है। कन्या पूजन में कन्याओं को हलवा चना खिलाकर दक्षिणा दी जाती है।

यदि आप दक्षिणा के साथ कन्याओं तो कोई तोहफा देना चाहते हैं, लेकिन खरीदना भूल गए हैं तो हम आपको इसके कुछ विकल्प बताने जा रहे हैं। इन विकल्पों को देखकर आप कन्याओं के लिए प्यारे-प्यारे तोहफे तुरंत ला सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हेयर बैंड और क्लिप्स - फोटो : istock
हेयर बैंड और क्लिप्स 

छोटी-छोटी लड़कियों को अपने बालों में अलग-अलग तरह के हेयर बैंड और क्लिप्स लगाना पसंद करती हैं। इसे खरीदने के लिए आपको कहीं दूर भी नहीं जाना पड़ेगा, क्योंकि ये दोनों ही चीजें आपके घर के आस-पास आसानी से मिल जाएंगी। बच्चियां इन हेयर बैंड और क्लिप्स को देखकर जरूर ही खुश होंगी और आपको आर्शीवाद देकर जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
हाथों की चूड़ियां - फोटो : instagram
हाथों की चूड़ियां

जब बात लड़कियों की पसंद की हो रही है और चूड़ियों का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। आप चाहें तो अपनी छोटी-छोटी कन्याओं के लिए चूड़ियां खरीद सकते हैं। हाथों में चूड़ियां पहनकर कन्याएं जब आपको आर्शीवाद देंगी तो आपका मन भी खुश हो जाएगा। 

4 of 6
पायल - फोटो : instagram
पायल

जरूरी नहीं है कि आप चांदी की पायल ही कन्याओं को तोहफे में दें। बच्चों के लिए आज-कल खूब प्यारी प्यारी पायलें बाजार में मिलती हैं। ये रंग बिरंगी होती हैं, जिस वजह से छोटी बच्चियां इसे पहनना पसंद करती हैं। आप इसे खरीद कर भी कन्याओं को दे सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
चॉकलेट - फोटो : Freepik.com
चॉकलेट

इस्तेमाल करने वाले तोहफों के अलावा यदि आप अपने घर आईं कन्याओं को चॉकलेट तोहफे में देंगे तो वो इसे पाकर काफी प्रसन्न होंगी, क्योंकि शायद ही कोई ऐसी बच्ची होगी, जिसे चॉरलेट खाना पसंद न हो। चॉकलेट खिलाकर आप उन्हें खुश कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घड़ी - फोटो : अमर उजाला
घड़ी

छोटी बच्चियों के लिए बाजार में खूब प्यारी-प्यारी घड़ी आती हैं, जो कलरफुल होती हैं। ऐसे में अपने ड्रेस की मैचिंग की घड़ी जब वो पहनेंगी तो उन्हें काफी अच्छा लगेगा। ऐसी घड़ियां हर छोटी दुकान पर बेहद कम दामों में आपको मिल जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें