राखी का त्योहार भाई और बहन के प्यार भरे रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन भाई की कलाई पर रंग बिरंगी राखियां बांधकर हर बहन अपनी रक्षा का वचन लेती है। आज समय के साथ राखी के डिजाइन से लेकर कपड़े और गिफ्ट तक के ट्रेंड में काफी बदलाव आ गए हैं। कुछ नहीं बदला तो वो है बहन और भाई का अटूट प्यार। हालांकि इस बदलते वक्त के साथ क्यों न इस राखी हर भाई अपनी बहन को कोई ऐसा उपहार दें जिससे न केवल उनकी सोच बल्कि उसके जीने के तरीके में भी काफी बदलाव आ जाए। आज हम ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप अपनी बहन को बतौर गिफ्ट दे सकते हैं और जिसे अपनाकर उनकी जिंदगी निखर सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अकेले जाना सिखाएं
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि बहनों को किसी भी काम से बाहर जाना होता है तो वो अपने भाई की तरफ टकटकी लगाएं देखती रहती हैं और उनके मन में बस यही होता है कि उनका भाई उन्हें ड्रॉप कर दें। अगर आपकी बहन भी कुछ ऐसा ही सोचती है तो आप इस राखी उनके मन में आत्मविश्वास पैदा करें।
विज्ञापन
3 of 5
बहन को बनाएं मजबूत
अक्सर ऐसा देखा गया है कि भाई अपनी बहनों को काफी कमजोर मानते हैं। 'रात में अकेले न जाना', 'कोई कुछ कहे तो जवाब न देना', 'बाहर जा रही हो तो अंजान लोगों से बात न करना' कुछ ऐसे ही शब्द हैं जो भाई अपनी बहनों को कहते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार आप अपनी बहन को शारीरिक रुप से मजबूती दें। इसके लिए आप अपनी बहन को मार्शल आर्ट्स के क्लासेज ज्वॉइन करा सकते हैं।
4 of 5
- फोटो : Social Media
फैसले लेने में सक्षम
जब भी घर में किसी बात की राय या फिर फैसला लेने की होती है तो अक्सर भाई अपनी बहनों को फैसले लेने में सक्षम नहीं समझते। लेकिन इस बार बहनों को चाहिए कि वो अपने भाइयों के साथ-साथ पूरे परिवार को इस बात को समझाए कि वो फैसले लेने में उतनी ही सक्षम है।
बहनों को दें इमोश्नल सपोर्ट
घर में ऐसे कई मौके आते हैं जब बहनें अपने परिवार से इमोशनल सपोर्ट चाहती हैं फिर चाहे बात कोई भी क्यों न हो। इसलिए आपको चाहिए बहन को एहसास दिलाएं कि जितना सहयोग उसे आपसे चाहिए, आपको भी उसके साथ की उतनी ही जरूरत है।