फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या है राखी सावंत की शादी का सच, इतने सालों में की कितनी शादियां?

Tue, 10 Dec 2019 06:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
rakhi sawant - फोटो : social media
राखी सावंत और कंट्रोवर्सी दोनों साथ-साथ चलते हैं। कभी उल्टे-सीधे बयान दे कर तो कभी शादी की अफवाह उड़ाकर वो सबको हैरान करती रहती हैं। 25 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने जा रहीं राखी पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अपनी शादी की अफवाह उड़ा कर कभी करवा चौथ का व्रत रहती हैं तो कभी नौ लोगों की तस्वीरों को शेयर कर पति को पहचानने को कहती हैं। तो चलिए जानें कि अब तक कितनी बार राखी ने मीडिया के सामने अपनी शादी का झूठ बोला है।

 
विज्ञापन

2 of 7
rakhi sawant
सबसे पहले एनडीटीवी इमेजिन के प्रोग्राम राखी के स्वयंवर में जयमाला पहनाने वाली राखी सावंत ने दावा किया था कि वो इस शो के विजेता के साथ शादी करेंगी। लेकिन शो के विनर इलेश पारुजनवाला के साथ 2010 में उन्होंने केवल सगाई की और बाद में ब्रेकअप कर लिया था।



 
विज्ञापन

3 of 7
Rakhi sawant Deepak kalal
पिछले साल दिसंबर 2018 में ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने तो अपनी शादी के कार्ड तक को छपवाया दिया था। और दावा किया था कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड दीपक कलाल से शादी करने वाली हैं। अपने शादी के कार्ड में तो उन्होंने शादी की तारीख के साथ ही जगह लॉस एंजिलिस को बताया था।

 

4 of 7
rakhi sawant - फोटो : social media
राखी सावंत को सुर्खियों में रहना अच्छी तरह से आता है। एक बार फिर जुलाई में राखी ने बताया कि उन्होंने मुंबई के पांच सितारा होटल में शादी कर ली है। लेकिन उन्होंने शादी की कोई तस्वीर या पति की कोई फोटो नहीं दिखाई। और कहा कि शादी में दोनों के परिवार से सिर्फ चार-पांच लोग ही मौजूद थे। 

 
विज्ञापन

5 of 7
rakhi sawant - फोटो : social media
यहां तक की राखी सावंत ने अपने हनीमून की फोटो खूब सज-धज कर शेयर की थी। इसके बाद उन्होंने करवा चौथ पर भी अमेरिका में रह रहें पति के लिए व्रत रखा था। 

 
विज्ञापन

6 of 7
Rakhi Sawant - फोटो : instagram
हालांकि लोगों को उनकी शादी की बात पर यकीन नहीं था। जिसके लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि ''हाय फैंस, कितने लोग बेकरार हैं मेरे हसबैंड से मिलने के लिए, कितने लोग मुझे बिग बॉस में देखने के लिए एक्साइटेड हैं लेकिन चलिए मैं आपका काम आसान कर देती हूं। इस वीडियो के साथ मैं कुछ फोटोज शेयर कर रही हूं। आपको बताना है कि इसमें से मेरा हसबैंड कौन है। किसके साथ मैंने शादी की है।''

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
rakhi sawant - फोटो : social media
इस वीडियो के साथ ही राखी ने नौ तस्वीरें शेयर की और कहा कि उनमें से एक उनका हसबैंड है। जिसमें बहुत से फैंस कमेंट कर बता रहें थे कि राखी की शादी किससे हुई है। राखी ने बताया था कि उनके पति को मीडिया और कैमरे को बिल्कुल पसंद नहीं है, जिसके चलते वो सामने नहीं आना चाहते। वो लंदन में रहते हैं। राखी ने जब काफी समय तक पति के साथ कोई भी तस्वीर शेयर नहीं की तो फैंस को लगा कि उनकी शादी झूठी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें