फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बातों का रखेंगे ध्यान तो पति-पत्नी और प्रेमी- प्रेमिका के बीच कभी नहीं होगा झगड़ा

Tue, 10 Dec 2019 05:49 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship - फोटो : pixa
रिलेशनशिप में रहने के दौरान हमारी कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो एक-दूसरे को कतई पसंद नहीं होती हैं। दरअसल हर व्यक्ति के भीतर कुछ खामियां होती हैं। कमिया होती हैं। अगर आप पति-पत्नी हैं तो संभव है कि पति को पत्नी की कुछ आदतों से दिक्कत हो और वह उन्हें पसंद न करता हो लेकिन इसका यह मतलब कतई नहीं है कि पति-पत्नी के बीच का प्यार भी कम हो जाए। हमें जीवन में कुछ चीजों को लेकर सामंजस्य बैठाना होता है। कई बार कुछ कमियों को इग्नोर करना ही बेहतर होता है।
 
विज्ञापन

2 of 4
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
आप एक-दूसरे के भीतर जितनी कमियां निकालेंगे रिश्ते में उतनी ही दूरियां आएंगी। आपके बीच विवाद पैदा होगा और झगड़ा होने से आप एक-दूसरे से दूर होते जाएंगे। दरअसल हर बात पर एक-दूसरे को रोकना-टोकना और उसकी गलती गिनाने से कड़वाहट ही बढ़ती है। इसकी जगह अगर आप चुप रहेंगे तो बेहतर होगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
relationship - फोटो : pixa
अक्सर देखा गया है कि रिलेशनशिप में कपल बेहद छोटी-छोटी बातों को लेकर लड़ते-झगड़ते हैं। नहाने से लेकर सोने और खाने तक एक-दूसरे की कई आदतों की वजह से घरेलू कलेश बढ़ जाता है। आप एक-दूसरे की आदतों के साथ जितना सामंजस्य बैठाएंगे आपके बीच उतना ही प्यार बढ़ेगा।
विज्ञापन

4 of 4
relationship
अगर आप अपने पार्टनर के किसी आदत को पसंद नहीं करते हैं तो आप उसे एक बार जरूर कह सकते हैं लेकिन बार-बार कहने से परेशानी बढ़ सकती है। अगर आपका पार्टनर समझदार होगा तो वह आपके एक ही बार कहने में अपनी आदत सुधार लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें