Propose Day 2023: क्या किसी दोस्त पर दिल आ गया है? आप उनसे दिल का हाल कहना चाहते हैं? अधिकतर आशिकों की तरह आप भी प्यार का इजहार करने के लिए वैलेंटाइन डे का इंतजार कर रहे हैं तो इंतजार खत्म हो गया है। वैलेंटाइन सप्ताह के दूसरे दिन यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे पर आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आशिकों को इजहार ए मुहब्बत के लिए कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए। प्यार का इजहार करना आसान है, लेकिन उसे सामने वाला अपना लें, ये जरूरी नहीं। इसलिए प्यार की इजहार इतना प्रभावी होना चाहिए कि क्रश तुरंत आपके प्यार को कबूल कर ले। लेकिन लोग प्रपोज करने की उत्सुकता में कुछ ऐसी गलती कर जाते हैं, जिससे उनके इजहार ए मुहब्बत पर पानी फिर जाता है। प्रपोज करते समय अनजाने में कुछ गलतियां आपको प्यार से दूर कर सकती हैं। आइए जानते हैं प्यार का इजहार करते समय किन गलतियों से बचना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखें।