फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rose Day Wishes Hindi: दिल की बात कहने के लिए गुलाब के साथ भेजें रोज डे के ये वाॅलपेपर

Tue, 07 Feb 2023 11:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्यारी पंक्तियों के साथ गुलाब के वॉलपेपर भेजकर प्रियजनों को कहें हैप्पी रोज डे
विज्ञापन
1 of 6
हैप्पी रोज डे 2023 - फोटो : amar ujala
Happy Rose Day 2023 Wishes: आज यानी 7 फरवरी को रोज डे मनाया जा रहा है। आज से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो जाती है। बाजारों में गुलाब के रंग बिरंगे फूल संज गए हैं। लोग अपने प्रियजनों, दोस्तों या पार्टनर को आज के दिन गुलाब का फूल देकर अपने दिल की बात कहते हैं। एक गुलाब का फूल प्यार के पैगाम जैसा होता है, जो अपनी खुशबू, खूबसूरती और रंग से दिल की भावनाओं को व्यक्त कर सकता है। हर गुलाब के फूल के रंग के अलग भावनात्मक मायने होते हैं। किसी रिश्ते की शुरुआत करने के लिए अलग रंग के गुलाब का फूल दे सकते हैं और रिश्ते को गहरा बनाने के दूसरे रंग के गुलाब का फूल दिया जाता है। साथ ही जीवन भर का साथ पाने की इच्छा जाहिर करने के लिए अलग अलग रंग के गुलाब के फूल दिए जा सकते हैं। रोज डे के मौके पर अगर आप अपने किसी प्रिय को गुलाब देना चाहते हैं, लेकिन वह आपसे दूर हैं तो रोज डे के आकर्षक शुभकामना संदेश भेजकर रोज डे की परंपरा भी निभाई जा सकती है और दिल छू लेने वाली पंक्तियों से दिल की बात भी बताई जा सकती है। यहां रोज डे के आकर्षक और ट्रेंडी वाॅलपेपर दिए जा रहे हैं। प्रियजनों को रोज डे पर ये आकर्षक वॉलपेपर भेजकर दें शुभकामनाएं।
 
विज्ञापन

2 of 6
रोज डे की शुभकामनाएं 2023 - फोटो : amar ujala
चेहरा आपका खिला रहे गुलाब की तरह,
 नाम आपका रोशन रहे आफताब की तरह।
गम में भी आप हंसते रहे फूलों की तरह।

हैप्पी रोज डे 2023
विज्ञापन

3 of 6
रोज डे की शुभकामनाएं 2023 - फोटो : amar ujala
गुलाब  खिलते रहें जिंदगी की राह में,
हंसी चमकती रहे आपकी निगाह में।
कदम कदम पर मिले खुशी की बहार आपको, 
दिल देता है यही दुआ बार-बार आपको।

हैप्पी रोज डे 2023

4 of 6
रोज डे की शुभकामनाएं 2023 - फोटो : amar ujala
टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता है,
बिता हुआ पल यादें दे जाता है।
हर शख्स का अपना अंदाज होता है,
कोई जिंदगी में प्यार तो,
कोई प्यार में जिंदगी दे जाता है।

 हैप्पी रोज डे 2023
विज्ञापन

5 of 6
रोज डे की शुभकामनाएं 2023 - फोटो : amar ujala
मेरा हर ख्वाब आज हकीकत बन जाए,
जो हो बस तुम्हारे साथ ऐसी जिंदगी बन जाए।
हम लाएं लाखों में एक गुलाब तुम्हारे लिए।
और ये गुलाब मोहब्बत की शुरुआत बन जाए।

हैप्पी रोज डे 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोज डे की शुभकामनाएं 2023 - फोटो : amar ujala
जिसे पाया ना जा सके वो जनाब हो तुम,
मेरी जिंदगी का पहला ख्वाब हो तुम।
लोग चाहे कुछ भी कहें लेकिन, 
मेरी जिंदगी का एक सुंदर सा गुलाब हो तुम।

हैप्पी रोज डे 2023
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें