जब किसी कपल के घर में बच्चे का आगमन होता है, तो ये उनके जीवन का सबसे खुशहाल पल होता है। कपल माता-पिता बनता है, लेकिन इसके साथ ही माता-पिता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। ऐसे में कई माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी राह दिखाने के लिए चीजों को प्यार से समझाते हैं, तो कई माता-पिता अपने बच्चों पर हर वक्त सिर्फ गुस्सा ही करते रहते हैं। यहां तक कि माता-पिता की इस डांट का बच्चों पर कुछ फर्क भी नहीं पड़ता, क्योंकि उन्हें इसकी आदत हो जाती है। इसलिए बच्चों को समझाने के लिए हमेशा प्यार का तरीका अपनाना चाहिए। लेकिन कई माता-पिता जाने-अनजाने बच्चों के सामने कुछ ऐसी बातें बोल देते हैं, जो उन्हें नहीं बोलनी चाहिए क्योंकि इन बातों का बच्चों के दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में हमें इन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ बातों के बारे में जो बच्चो को नहीं बोलनी चाहिए।