मां बेटी
- फोटो : Istock
फैसले खुद लेना सिखाएं
बेटी पढ़ाई या नौकरी के लिए शहर से बाहर जा रही है या घर से दूर है, तो उसे खुद तय करना होगा कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इसके लिए फैसले लेने के लिए बेटी को सक्षम होना चाहिए। बचपन से ही बेटी की राय लें और उन्हें अपने जीवन से जुड़े फैसले लेने की स्वतंत्रता दें। उन्हें सिखाएं कि खुद के लिए फैसला लेना चाहिए, ताकि भविष्य में वह किसी पर निर्भर न हों।