फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Mistakes: दुश्मनों की तरह लड़ते हैं आपके बच्चे, तो अभिभावक तुरंत सुधार लें ये गलतियां

Tue, 20 Sep 2022 01:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बच्चों की परवरिश में न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
Parenting Mistakes: बच्चे का अच्छा और बुरा बर्ताव उनके माता पिता पर निर्भर करता है। अभिभावक की परवरिश के मुताबिक ही बच्चे बर्ताव करते हैं। माता पिता बच्चे की हर खुशी का ख्याल रखते हैं। लेकिन कई बार परवरिश के दौरान कुछ गलतियां बच्चे के भविष्य को खराब कर सकती हैं। अक्सर घर पर एक बच्चा होने पर उसे अधिक लाड प्यार मिलने लगता है। ऐसे में इकलौते बच्चे के बिगड़ने की संभावना अधिक होने के डर से माता पिता उनके पालन पोषण में विशेष ध्यान देते हैं। लेकिन जब घर पर दो या दो से अधिक बच्चे होते हैं, तो माता पिता उनकी परवरिश में भी जाने अनजाने ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो बच्चों के बीच आपसी मनमुटाव और लड़ाइयों की वजह बन जाती है। वहीं अभिभावक भाई-बहनों के बीच का विवाद समय पर नहीं सुलझाते तो भविष्य में वह एक दूसरे के साथ दुश्मनों की तरह बर्ताव करने लगते हैं। अगर आपके घर पर भी दो बच्चे हैं और वह अक्सर लड़ते हैं तो आपको उनके बीच के तनाव को खत्म करने और उन्हें अच्छा दोस्त बनाने के लिए कुछ कदम उठाने की जरूरत होती है। जानिए बच्चों के बीच लगाव बढ़ाने के लिए अभिभावकों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों की परवरिश में न करें ये गलतियां - फोटो : Istock
माता पिता की गलतियां, जिससे बच्चों में होती है लड़ाई

एक बच्चे पर अधिक ध्यान देना


जब अभिभावक दूसरी बार माता पिता बनते हैं तो उनका ध्यान अपने पहले बच्चे पर थोड़ा कम होने लगता है। वह नन्हे मेहमान की देखभाल के दौरान अपने पहले बच्चे को कई बार इग्नोर कर देते हैं। इस कारण बच्चा अकेला महसूस कर सकता है। माता पिता का लगाव उसके छोटे या बड़े भाई बहन को मिलता देख  बच्चे के व्यवहार में बदलाव आने लगता है और वह छोटे वाले बच्चे से चिढ़ना शुरू कर देता है।
विज्ञापन

3 of 5
बच्चों की परवरिश में न करें ये गलतियां - फोटो : istock
बड़े बच्चे से अधिक उम्मीद

घर पर दो बच्चे होने पर अक्सर बड़े भाई/बहन को छोटे बच्चे से अपनी हर चीज शेयर करने को कहा जाता है। कई बार छोटे बच्चे के रोने पर बड़े को उसकी जिम्मेदारी थमा दी जाती है। माता पिता ये उम्मीद करने लगते है ंकि बड़ा बच्चा अपने छोटे भाई/बहन की देखभाल करें और उनकी खुशी का ख्याल रखें। ऐसे में बड़े बच्चे पर दबाव बढ़ता है और वह छोटे बच्चे को बोझ मानने लगता है।

4 of 5
बच्चों की परवरिश में न करें ये गलतियां - फोटो : Istock
बच्चों की तुलना करना

अक्सर माता पिता अपने बच्चों की आपसी तुलना करने लगते हैं। भाई और बहन की आपस में तुलना उन्हें एक दूसरे के प्रति प्रतियोगी बना देती है। जब माता पिता भाई-बहन को एक दूसरे से सीख लेने की नसीहत देते हैं तो वह आपस में एक दूसरे से जलन महसूस करने लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चों की परवरिश में न करें ये गलतियां - फोटो : istock
एक बच्चे का साथ देना 

दो बच्चे अगर एक साथ होंगे तो उनके बीच खेल खेल में लड़ाई-झगड़े होना सामान्य बात है लेकिन जब इन झगड़ों में माता पिता किसी एक का साथ देते हैं और दूसरे को गलत बोलते हैं तो बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। एक दूसरे के सामने बच्चों को डांटना भी भाई-बहन को एक दूसरे का सम्मान न करने की ओर प्रोत्साहन देने जैसा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें