खाने से दूरी बना लेता है बच्चा
- फोटो : iStock
2. खाने और सोने में परेशानी
मसालेदार कोई सब्जी या मनपसंद मिठाई को देखकर भी बच्चा अब उत्साहित नहीं होता, वह खाने को लेकर असमंजस में पड़ा रहता है, हर चीज खाने से पहले देर तक सोचता है, कई बार खाने को देखकर डरने भी लगता है, कहीं बाहर खाने जाने की बात से ही बिदक उठता है, तो इसे हल्के में न लें। हो सकता है कि कोई उसे बढ़ते वजन या अन्य शारीरिक स्थिति के लिए चिढ़ाता हो या परेशान करता हो या फिर बच्चे पर किसी का दबाव हो। इसी तरह बच्चे की नींद में रुकावट आ रही हो, वह नींद से चौंककर, डरकर उठ जाता हो, नींद आने के बावजूद सोने से डर रहा हो, आदि। ऐसी स्थिति में भी उसकी उलझन और समस्या पर तुरंत ध्यान दें। हो सकता है बच्चे के दिमाग में किसी चीज का डर बैठाया गया हो जिसको लेकर उसके मन में असुरक्षा का भाव आ गया हो। उसके मन से यह डर निकालना बहुत जरूरी है।