फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध में दावाः शारीरिक संबंध बनाने में महिलाओं से तीन गुना आगे पुरुष

Sat, 25 May 2019 10:35 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किसी भी शादीशुदा जोड़े के बीच अच्छी समझ और जुड़ाव कई चीजों को लेकर बनता है। इसमें एक वजह शारीरिक संबंध भी है जो किसी भी शादी में काफी मायने रखता है। लेकिन बता दें कि इसकी पहल महिलाओं के मुकाबले पुरुष तीन गुना अधिक करते हैं। शोधकर्ताओं ने ये पता लगाया कि जोड़ों के बीच संबंध के लिए किन तथ्यों की भूमिका होती है। इतना ही नहीं 92 जोड़ों पर किए गए इस शोध में ये भी सामने आया कि लंबे समय से साथ रह रहे जोड़े एक दूसरे के साथ कितने नाखुश हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विकासवादी व्यवहार विज्ञान जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि महिलाएं शारीरिक संबंध की पहल करें इसके लिए उनका नजरिया महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
नार्वे की विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय के ट्रोंड विगो ग्रोंटवे के अनुसार रिश्ते में शारीरिक संबंध महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययन में इस बात का भी ध्यान दिया गया है कि लोग अपने रिश्ते में कितने खुश हैं, वह अपने पार्टनर के साथ कितना जुड़ाव महसूस करते हैं और वह एक दूसरे से कितना प्यार और विश्वास करते हैं।

4 of 5
अध्ययन में 19 से 30 की उम्र के ऐसे 92 जोड़े शामिल किए गए थे, जो एक महीने से लेकर 9 साल तक एक साथ थे। इन जोड़ों ने एक हफ्ते में औसतन दो से तीन बार शारीरिक संबंध बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जितना लंबा रिश्ता रहा, जोड़े उतने ही कम नजदीक आए। अध्ययन में ये भी गौर किया गया कि महीलाएं दूसरों को पाने की इच्छा को कम करती हैं। अपने साथी के अपेक्षाकृत दूसरों के साथ संभोग की अधिक इच्छा भी रिश्ते में विश्वास को कम करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें