फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Marriage Tips: जीवनसाथी से नहीं, शादी से पहले खुद से हर लड़की को पूछने चाहिए ये पांच सवाल

Wed, 18 Jan 2023 11:04 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शादी से पहले खुद से करें सवाल - फोटो : istock
Marriage Tips: शादी हर लड़के या लड़की के जीवन का सबसे अहम दौर होता है। शादी से पहले और शादी के बाद के जीवन में बड़ा बदलाव होने की संभावना रहती है। ऐसे में हर व्यक्ति के लिए शादी करने का फैसला करना चुनौती की तरह है। शादी को लेकर मन में कई तरह के सवाल होते हैं। ये सवाल अपने भावी जीवनसाथी के लिए तो होते ही हैं, साथ ही खुद के लिए भी होते हैं। जैसे- क्या आप शादी के लिए तैयार हैं? क्या आप ने अपने लिए सही जीवनसाथी का चयन किया है? शादी से पहले लोग अपने जीवनसाथी, ससुराल वालों के बारे में जानना चाहते हैं ताकि भविष्य में उनका जीवन सहज बना रहे। इसलिए विवाह पूर्व ही कई सारे सवाल के उत्तर ले  लेते हैं। लेकिन अपने जीवनसाथी या उसके परिवार या अन्य किसी से कोई भी सवाल करने से पहले हर लड़की को खुद से कुछ सवाल पूछने चाहिए। अगर आप की भी शादी होने वाली है, तो पहले अपने अंतर्मन से कुछ सवाल पूछ लें, ताकि भविष्य में कोई कठिनाई न आए और आपका वैवाहिक जीवन सुगम बना रहे।
 
विज्ञापन

2 of 6
जीवनभर साथ रह पाएंगे? - फोटो : Istock
जीवनभर साथ रह पाएंगे?

दुल्हन बनने से पहले लड़कियां खुद से सवाल करें कि जिस शख्स से आपकी शादी होने जा रही है क्या आप उनके साथ पूरा जीवन व्यतीत करना चाहती हैं? क्या आप उसे एक ऐसे करीबी के तौर पर देखती हैं, जिसके साथ उम्र की आखिरी सीमा तक रह सकती हैं?
विज्ञापन

3 of 6
कितना होगा बदलाव? - फोटो : istock
कितना होगा बदलाव?

क्या मेरा जीवनसाथी मुझे किसी भी तरह से बदलने की इच्छा रखता है? क्या मेरे पार्टनर के प्रभाव में मैं शादी के बाद बदल सकती हूं? इस शादी से मेरे जीवन में कितना बदलाव आ सकता है?
 

4 of 6
बच्चों को लेकर क्या योजना है? - फोटो : istock
बच्चों को लेकर क्या योजना है?

शादी के बाद अपने परिवार को बनाने या बच्चों को लेकर मेरे पार्टनर के क्या विचार हैं? बच्चे को लेकर क्या मेरे विचारों से जीवनसाथी के विचार मेल खाते हैं?
विज्ञापन

5 of 6
आर्थिक स्थिति कैसी है? - फोटो : Istock
आर्थिक स्थिति कैसी है?

शादी के बाद जरूरत पड़ने पर क्या हम दोनों एक दूसरे को वित्तीय सहायता दे सकते हैं? खुद से सवाल करें कि क्या आप और जीवनसाथी दोनों ही व्यक्तिगत तौर पर आर्थिक तौर पर सिक्योर हैं? पांच साल बाद खुद को कहां देखना चाहती हैं? क्या पांच साल बाद पार्टनर के साथ बेहतर भविष्य देख पा रही हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवारों संग रिश्ता कैसा है? - फोटो : istock
परिवारों संग रिश्ता कैसा है?

क्या आप दोनों एक दूसरे के परिवार को पसंद करते हैं या उनका सम्मान करते हैं? क्या आप दोनों का परिवार भी एक दूसरे के साथ घुलमिल कर रह सकता है? शादी के बाद आपको पति के साथ रहना या ससुराल वाले भी साथ रहेंगे? 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें