फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Daughters' Day 2022: 'बेटी पर करो गर्व', इन शुभकामना संदेशों के जरिए बेटी दिवस की दें बधाई

Sun, 25 Sep 2022 12:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बेटी दिवस - फोटो : amar ujala
International Daughter's Day 2022: बेटियां घर की उत्सव होती हैं। बेटियों से घर परिवार की रौनक होती है। बेटियों को रंगोली, अल्पना के रूप में भी देखा जा सकता है, जो घर की सुंदरता को बढ़ाती हैं। लेकिन बेटियों को समाज में बेटों या पुरुषों से कमतर समझा जाता है। कई रूढ़िवादी विचार के लोग मानते हैं कि बेटियां तो पराई होती हैं, बेटे ही परिवार का वंश चलाते हैं। बेटे पर घर परिवार की जिम्मेदारी होती है, जबकि माता पिता को समर्पित बेटी को हमेशा दूसरे घर जाना होता है। इस कारण बेटी और बेटे में लोगों बेटों को अधिक महत्व देते हैं। भारत में तो बेटियों की चाह न होने के कारण ही अधिकतर भ्रूण हत्या के मामले सामने आते हैं। ऐसे में बेटियों को बचाने, उनके उज्जवल भविष्य के लिए हर साल सितंबर माह में बेटियों को समर्पित एक खास दिन मनाया जाता है। दुनियाभर में सितंबर माह के चौथे रविवार को अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस होता है। इस साल 25 सितंबर को विश्व बेटी दिवस मनाया जा रहा है। बेटी दिवस के मौके पर हर लड़की को भेजें ये शुभकामना संदेश, ताकि उन्हें हो बेटी होने पर गर्व।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेटी दिवस - फोटो : amar ujala
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, समाज को प्रगति के रास्ते ले जाओ

अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 5
बेटी दिवस - फोटो : amar ujala
मां चाहिए, पत्नी चाहिए, बहन चाहिए 
फिर बेटी क्यों नहीं चाहिए?

अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की शुभकामनाएं

4 of 5
बेटी दिवस - फोटो : amar ujala
बेटी हैं कुदरत का उपहार, जीने दो उनको और दो अधिकार

अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बेटी दिवस - फोटो : amar ujala
जिस घर में होता बेटी का सम्मान, वह घर होता स्वर्ग समान।

अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस की शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें