फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़ाना तो इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 23 Sep 2022 12:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
kids
हर बच्चे के अभिभावक ये उम्मीद करते हैं कि उनका बच्चा पढ़ने-लिखने में तेज और बाकी एक्टिविटी में भी आगे रहे। लेकिन बात जब बच्चों के पैरेंटिंग की आती है तो वो उसमे पीछे रह जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि बच्चा स्मार्ट होने के साथ ही उसका आईक्यू लेवल भी हाई हो तो। कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। बच्चे को बचपन से ही कुछ बातों को सिखाना चाहिए। जिससे कि उसकी दिमागी क्षमता बढ़े। इससे आपका बच्चा बाकी बच्चों से दो कदम आगे ही रहेगा। तो चलिए जानें कौन सी वो बातें हैं जिन्हें ध्यान में रखने से बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़ता है। 
विज्ञापन

2 of 6
kids
रखें इन बातों का ध्यान
बच्चों की परवरिश बचपन से ही करनी चाहिए। तभी बच्चा बेहतर सीखता और समझता है। बच्चे के सामने कभी भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल ना करें और ना ही उनकी पिटाई करें।
बच्चों को बचपन से ही नेचर से प्यार करना सिखाएं। पेड़-पौधे, फूल, जानवर इन सारी चीजों के बारे में बताएं। जिससे उसका प्यार प्रकृति की तरफ बढ़ेगा। 
बच्चे की जिज्ञासों का समाधान करें, उनके हर सवाल का जवाब दें। 
बच्चे को कभी भी किसी अनदेखी या रहस्यमयी चीज भूत-प्रेत से ना डराएं।
विज्ञापन

3 of 6
kids
सिखाएं म्यूजिक
शोध में ये बात सामने आई है कि संगीत में रुचि रखने वाले बच्चों की याददाश्त अच्छी होती है। अपने बच्चे को किसी ना किसी इंस्ट्रूमेंट को बचाना सिखाएं। बच्चे को गिटार, सितार, तबला, हारमोनियम कुछ भी सिखाएं। इससे बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़ेगा और उसमे मैथमेटिकल स्किल भी डेवलप होगी। 

4 of 6
kids
खेल में बढाएं रुचि
बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेलकूद बेहद जरूरी है। उन्हें खेल-खेल में सिखाना भी आसान होता है। इसलिए उन्हें खेल खेलने के लिए जरूर प्रेरित करें। कुछ ऐसे खेल भी चुन सकती हैं जो उनके दिमाग को तेज करें। जैसे शतरंज या माइंड वाले गेम बच्चों के दिमागी विकास में मदद करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
kids
मैथ का ले सहारा
बच्चे का आईक्यू लेवल बढ़ाना है तो बच्चे से गणित के सवाल हल कराएं। जोड़, घटाना उनसे खेल-खेल में हल करवाएं। इससे बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kids
गहरी सांस लेना सिखाएं
बच्चों को बचपन से ही ब्रीदिंग एक्सरसाइज की आदत डालें। ऐसा करने से उन्हें तनाव कम होगा और वो हर चीज पर अपना फोकस कर पाएंगे। साथ ही गहरी सांस लेने से विचार अच्छे आते हैं और नकारात्मक बातें खत्म होती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें