Impress Your Crush: दोस्तों या जिसे आप पसंद करते हैं, उनसे फ्लर्ट करना सामान्य है। हेल्दी फ्लर्ट आपके दिल को खुश कर सकता है, वहीं क्रश को इम्प्रेस करने में भी काम आता है। हालांकि कई लोग फ्लर्ट करना का सही तरीका नहीं जानते, वहीं कुछ फ्लर्ट के चक्कर में मामला खराब कर देते हैं। वह कुछ ऐसा बोल जाते हैं, जो उनका इंप्रेशन खराब कर सकता है। फ्लर्ट करते समय ऐसी लाइनों यानी पंक्तियों का उपयोग करें, जो सामने वाले के चेहरे पर मुस्कान ले आए, न की उनको नाराज कर दे।
फरवरी माह में तो फ्लर्ट डे भी मनाया जाता है। इस दिन लोग कुछ मशहूर पिकअप लाइन अपनाकर दोस्तों या क्रश से फ्लर्ट करते हैं। अगर आपको फ्लर्ट करना नहीं आता है, तो इस लेख में आपके लिए फ्लर्ट करने के कुछ तरीके बताए जा रहे हैं। आप किसी से फ्लर्ट करना चाहते हैं तो कुछ प्यारी पिक अप लाइन्स को अपना सकते हैं।