Dink Couple
- फोटो : Pixabay
निवेश और बचत के अवसर
रिलेशनशिप काउंसलर अंजली त्यागी बताती हैं, डिंक कपल्स ट्रेंड न केवल जोड़ों को उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे कि करियर, परिवार और निजी जीवन में सफलता दिलाता है, बल्कि उन्हें जीवन में सही संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। ऐसे युगलों को हालांकि आय से अधिक खर्च करने की चुनौती का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन उनके पास बचत और निवेश करने का अवसर होता है। उन्हें अधिक निवेश और रिटायरमेंट सेविंग्स करने का समय मिल जाता है, इसलिए भी वे इसे अपनी प्राथमिकता बना रहे हैं। वहीं, कुछ जोड़ों के परिवार उनके इस फैसले से सहमत नहीं होते हैं, क्योंकि वे चाहते हैं कि कपल शादी के कुछ समय बाद बच्चा संभालने की जिम्मेदारी भी उठा लें। यही वजह है कि हमारे समाज में इस ट्रेंड को कुछ लोग सही नहीं मानते हैं।