फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपकी लव लाइफ में आ रही हैं दिक्कतें, तो अपनाएं ये 5 उपाय

Sun, 25 Jul 2021 03:52 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
अपने साथी के साथ प्यार करना और उस प्यार को लंबे समय तक निभाना आसान बात नहीं होती। एक सफल लव लाइफ, कपल्स के रिलेशनशिप पर टिकी होती है। दोनों लोग जब एक दूसरे का सहयोग करते हुए आगे बढ़ते हैं, तो उनके बीच नजदीकियां और भी ज्यादा बढ़ने लगती हैं। एक अच्छे रिलेशनशिप की बात इस पर टिकी होती है कि लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे का सम्मान करें और एक दूसरे को बराबर इज्जत दें। रिलेशनशिप के दौरान पार्टनर एक दूसरे का पूरा ध्यान रखते हैं और अपने भविष्य के सपनों को बुनते हैं। वहीं जब दोनों के बीच मतभेत होता है तो कई परेशानियां रिलेशनशिप में आने लगती हैं। इस वजह से रिश्तों में दरारें आ जाती हैं। दोनों की जिंदगी में कई तरह की दिक्कतों के आने की शुरुआत होती है। अगर आपके भी लव लाइफ में दिक्कतें आ रही हैं, तो आपको इन 5 उपायों को जरूर अपनाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

पार्टनर को समय दें

कई बार हम अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते। इस कारण पार्टनर को लगता है कि उसके प्रेमी के पास उसके लिए समय नहीं है। वह अपने आप को उपेक्षित महसूस करता है। ऐसे में आपको अपनी व्यस्त जिंदगी में से कुछ समय निकालकर अपने पार्टनर को देना चाहिए। अगर आप फोन पर बात नहीं कर सकते, तो आप अपने पार्टनर को मैसेज भी कर सकते हैं। इससे उसे अच्छा महसूस होगा।  

विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

विवाद ना करें

अपने पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार का विवाद ना करें। विवाद और लड़ाई किसी भी रिश्ते को आसानी से खत्म कर सकती हैं। अगर आपकी कोई बात पार्टनर ठीक ढंग से समझ नहीं पा रहा है, तो उसे वह बात अच्छे से समझाएं।  

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाएं

अक्सर इंसान से गलती हो जाती है। गलती होना एक स्वाभाविक क्रिया है। ऐसे में अगर आपके पार्टनर के साथ कोई गलती हो जाती है, तो उसके साथ विवाद ना करें। उसके साथ सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाएं। इससे वह खुश हा जाएगा और आपकी लव लाइफ में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

तानाकशी करने से बचें

अक्सर कुछ लोग लड़ाई झगड़ा करने के बाद अपने पार्टनर पर खूब ताना मारते हैं। ये करना बहुत ही गलत है। इससे मजबूत से मजबूत रिश्तों में भी दरारें आ जाती हैं। एक अच्छे रिलेशनशिप में कभी भी तानाकशी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

झूठ ना बोलें

एक अच्छे रिलेशनशिप में झूठ का कहीं भी स्थान नहीं होना चाहिए। अक्सर कुछ लोग अपने पार्टनर से बात-बात पर झूठ बोलते रहते हैं। वहीं जब उनकी हकीकत सामने निकल कर आती है, तो रिलेशनशिप तक टूट जाती है। इसलिए रिलेशनशिप में अपने पार्टनर के साथ कभी भी झूठ नहीं बोलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें