फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hug Day 2024: पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Mon, 12 Feb 2024 08:01 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इस हग डे के दिन अपने पार्टनर को पहली बार हग करने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन
1 of 6
पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : amar ujala
फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। इसी के चलते इस पूरे महीने हवा में प्यार फैला रहता है। माहौल काफी खुशनुमा रहता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी के दिन यानी कि रोज डे से होती है। रोज डे के बाद प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे प्रॉमिस डे और फिर आता हग डे। हर प्रेमी जोड़े के लिए हग डे का दिन काफी अहम होता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को गले लगाकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

गले लगाने से ना सिर्फ प्यार का बल्कि अपनेपन और साथ का भी एहसास होता है। इसी के चलते गले लगाने को जादू की झप्पी भी कहा जाता है। अगर इस हग डे के दिन आप अपने पार्टनर को पहली बार गले लगाना चाहते हैं, तो हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। दरअसल, पार्टनर को गले लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए, जो इस लेख में बताई जा रहीं हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : istock
गले लगाने से पहले करें खुश

अगर आप चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपको खुद ब खुद हग करे तो उसे पहले कोई तोहफा देकर या उसकी तारीफ करके खुश कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका पार्टनर खुद से खुश होकर आपको गले लगाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
इन बातों का जरूर रखें ध्यान

अपने पार्टनर को पहली बार गले लगाते वक्त ध्यान रखें कि, वो असहज महसूस ना करें। कई बार ऐसा होता है कि लड़के खुद से अचानक अपने पार्टनर को गले लगा लेते हैं, जिस वजह से लड़कियां काफी असहज हो जाती हैं। 

4 of 6
पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
भाव का रखें ध्यान

कभी भी पहली बार अपने पार्टनर को टाइट हग ना करें। इससे उन्हें अजीब लग सकता है। इसके साथ ही एक दम से फॉर्मल हग भी ना करें, इससे उन्हें लगेगा कि आप फॉर्मेलिटी कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
समय का रखें ध्यान

अगर पहली बार पार्टनर को गले लगाने जा रहे हैं, तो समय का ध्यान रखें। ज्यादा समय तक उन्हें गले से ना लगा कर रखें। इसके अलावा कभी भी एकदम झटके से अलग ना हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पार्टनर को पहली बार लगाना है गले तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान - फोटो : social media
पहले जरूर करें आई कॉन्टेक्ट

पार्टनर को पहली बार गले लगाने से पहले एक बार आई कॉन्टेक्ट जरूर करें। इसके साथ ही गले लगाने से पहले बातचीत बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें