Happy Hug Day 2024: वैलेंटाइन वीक के छठे दिन को हग डे के रूप में मनाते हैं। हग यानी प्यार की झप्पी, जिसे मुन्ना भाई एमबीबीएस की भाषा में बोलें तो 'जादू की झप्पी'। यह जादू की झप्पी सच में बहुत कमाल का जादू करती है। गले लगाकर आप बिना शब्दों के अपने अहसास सामने वाले तक पहुंचा सकते हैं। उन्हें महसूस करा सकते हैं कि वह आपके जीवन में कितने अहम हैं। प्यार को स्पर्श के जरिए जाहिर करना एक बहुत खूबसूरत तरीका है। जैसे किसी दोस्त का हाथ पकड़ना, या बड़ों के चरण छूना। वैसे ही किसी अपने को गले लगाकर आप उन्हें न केवल अपनी भावना बताते हैं, बल्कि उनमें भी एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं। हग डे के मौके पर अगर आप अपने करीबी, दोस्त या साथी को गले नहीं लगा पा रहे हैं तो इन संदेशों के जरिए हग डे की शुभकामनाएं देकर अपने दिल की बात पहुंचाएं।