फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hug Day 2023: पहली बार पार्टनर को लगा रहे गले तो रखें इन बातों का ध्यान, हग करने में नहीं होगी हिचकिचाहट

Sun, 12 Feb 2023 01:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हग डे 2023 - फोटो : amar ujala

Hug Day 2023: जादू की झप्पी असल में जादूई होती है। गले लगाने से रिश्ते में अधिक प्रेम बढ़ता है, तनाव कम होता है और बिना शब्दों के ही अपनी भावनाओं को जाहिर किया जा सकता है। हालांकि अगर आप नए नए रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर को गले लगाने में हिचकिचाहट होना या डर लगना लाजमी है। वैलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। कपल्स एक दूसरे को गले लगाकर प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन अगर बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड को हग करने में संकोच होता है तो इस हिचकिचाहट को कम करने के तरीकों को अपनाएं। इस वैलेंटाइन सप्ताह में पार्टनर को हग करके अपनी फीलिंग्स को जाहिर कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में जानिए पार्टनर को हग करने में हिचकिचाहट महसूस होने पर क्या किया जा सकता है। पार्टनर को किस तरह गले लगाएं कि वह असहज भी महसूस न करें और आप अपनी भावनाएं भी जाहिर कर सकें।
 

विज्ञापन

2 of 7
हग डे 2023 - फोटो : istock
गुड बाय हग से करें शुरुआत

जिस तरह आप दोस्तों से मिलने या अलविदा कहने के लिए उनके गले लगते हैं, इसी तरह का गुडबाय हग पार्टनर को भी करें। यह कपल के बीच की हिचकिचाहट को कम करने में मदद करता है। पहले एक साधारण गुडबाय हग के जरिए पार्टनर के साथ सहज होने का प्रयास करें।
विज्ञापन

3 of 7
हग डे 2023 - फोटो : social media
गले लगाने का तरीका

पार्टनर गले लगाने पर क्या सोचेगा इस पर ध्यान देने की बजाय पार्टनर किस तरह के हग में सहज महसूस करेगा, यह सोचें। इसके लिए हग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।

4 of 7
हग डे 2023
गर्लफ्रेंड को पहली बार हग कर रहे हैं तो बहुत अधिक टाइट या हल्के से गले न लगाएं। फीलिंग्स पर काबू करते हुए इस तरह गले लगे कि वह आपकी भावनाएं महसूस कर सकें।
विज्ञापन

5 of 7
हग डे 2023 - फोटो : Instagram
हग करते समय उतावलापन न दिखाएं। पहले पार्टनर की आंखों में आंखें डाले और एक प्यारी मुस्कान के साथ उन्हें गले लगाएं।
विज्ञापन

6 of 7
हग डे 2023 - फोटो : Instagram
हग करते समय ध्यान रखें कि बहुत लंबे समय तक पार्टनर को हग न करें। वहीं अचानक से झटके से अलग न हों। बल्कि पार्टनर को सहज महसूस कराने के लिए गले लगाते हुए उनसे कुछ रोमांटिक बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हग डे 2023 - फोटो : pexel
गले लगने के दौरान आई कॉन्टेक्ट करें, इससे कपल के बीच प्यार बढ़ता है और जादू की झप्पी का असर दिखता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें