Happy Hug Day 2023 Wishes: वैलेंटाइन सप्ताह जारी है। इस मोहब्बत के सप्ताह का छठा दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत खास होता है। इस दिन लोग हग डे मनाते हैं। 12 फरवरी को दुनियाभर में हग डे के तौर पर मनाया जाता है। लोग एक दूसरे से गले लगकर अपने दिल की भावना बिना शब्दों के जाहिर करते हैं। गले लगना प्यार का एक ऐसा चरण है जो कपल को सुरक्षा, सहजता और प्रेम के गहरे अहसास का अनुभव करा सकता है। हम अपने दोस्तों, परिवार, रिश्तेदारों और पार्टनर किसी को भी गले लगा सकते हैं। गले लगाना यानी दो दिलों को एक दूसरे की धड़कन से मिलाना है। यह दोनों के बीच तालमेल बैठाने और प्यार को बढ़ाने का एक बेहतरीन जरिया है। ऐसे में आप भी जिन लोगों से बहुत प्रेम करते हैं और उन्हें यह जादुई झप्पी देना चाहते हैं, लेकिन उनसे मिल नहीं पा रहे, तो वैलेंटाइन वीक के हग डे के मौके पर आकर्षक प्यार की झप्पी वाले वॉलपेपर भेज सकते हैं।