होली मौके पर आप भी अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर उनके उत्सव को और भी खास बना सकते हैं। यहां कुछ बेहतरीन संदेश दिए गए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनों को होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
कई जगहों पर आज मनाई जा रही होली
- फोटो : Adobe Stock
Holi Wishes 2025: हर साल होली का पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को धूमधाम से मनाया जाता है। इसी के चलते तिथि के हिसाब से 13 मार्च को होलिका दहन के बाद 14 मार्च को देश के कई हिस्सों में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लेकिन उदया तिथि के अनुसार, होलिका दहन पूर्णिमा तिथि में और होली फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा में मनाने का विधान है, जिसके हिसाब से बहुत सी जगहों पर 15 मार्च यानी कि आज होली खेली जाएगी।
इस मौके पर आप भी अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देकर उनके उत्सव को और भी खास बना सकते हैं। यहां कुछ बेहतरीन संदेश दिए गए हैं, जिन्हें भेजकर आप अपनों को होली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
होली के शुभकामना संदेश
- फोटो : Amar Ujala
गुलाल का रंग, बड़ों का मान,
छोटों का प्यार, मिठाइयों की मिठास,
गुझिया की खुशबू, अपनों का संग,
होली पर दोस्ती के जमे नए रंग।
होली है
विज्ञापन
3 of 7
होली की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
अपनों से अपनों को मिलाती है होली
खुशियों के रंग लाती है होली
मेरी तरफ से आप सबको हैप्पी होली।
होली की बधाई
4 of 7
होली के शुभकामना संदेश
- फोटो : Amar Ujala
रंगों से भरी होली है आई,
खुशियों की सौगात संग लाई।
दोस्ती के रंग में सबको रंग देंगे,
चलो मिलकर होली का जश्न मनाएंगे।
होली है...
विज्ञापन
5 of 7
होली की शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
सूरज की पहली किरण में 7 रंग हो,
बागों में फूलों की खुशबू संग हो,
आप जब भी खोलें अपनी पलकें
आपके चेहरे पर होली का रंग हो