अमर उजाला
Fri, 14 March 2025
होली केवल भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई अन्य देशों में भी बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई जाती है
भारतीय प्रवासियों और सांस्कृतिक प्रभाव के कारण यह त्योहार अन्य देशों में भी लोकप्रिय हो गया है
नेपाल में होली को "फागु पूर्णिमा" के नाम से जाना जाता है, यह वहां हिंदू समुदाय का एक प्रमुख त्योहार है
अमेरिका में भारतीय समुदाय की वजह से होली का काफी प्रचलन है, न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, लॉस एंजेलेस और वॉशिंगटन डीसी जैसे बड़े शहरों में होली फेस्टिवल आयोजित किए जाते हैं
मॉरीशस में भारतीय मूल के लोगों की बड़ी संख्या होने के कारण होली प्रमुख त्योहारों में से एक है, यहां होली के दिन भजन-कीर्तन, गुलाल खेलना और पारंपरिक मिठाइयों का आदान-प्रदान होता है
फिजी में होली को "फगुआ" के नाम से मनाया जाता है, यहां भोजपुरी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है
दिल्ली एनसीआर की इन जगहों पर मनाएं होली पार्टी