जब हम किसी के साथ प्यार के रिश्ते में जुड़ते हैं, तो यहां से हमारी जिंदगी की एक अलग शुरुआत होती है और हमारी जिंदगी लगभग पूरी तरह बदल जाती है। वहीं, आपके पार्टनर को और आपको अपने पार्टनर से काफी उम्मीदें भी होती हैं। हर कोई चाहता है कि उनके इस प्यार के रिश्ते में हमेशा मिठास बनी रहे। पार्टनर को समझना, उनकी बातों को जानना, उनके लिए समय निकालना, उनके बारे में सोचना आदि। ये सब हम प्यार के रिश्ते में बंधने के बाद करने लगते हैं। लेकिन ये प्यार का रिश्ता हमेशा बिना किसी अनबन के आगे बढ़ते रहे, ये बेहद ही कम देखने को मिलता है। कई बार कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिनके बारे में हम सोचते नहीं हैं या हमें लगता है कि हम तो सबकुछ सही कर रहे हैं, लेकिन जाने-अनजाने कुछ ऐसी गलतियां हमसे हो जाती हैं, जो हमारे रिश्ते को खराब करने का काम करती हैं। तो चलिए जानते हैं इन आदतों के बारे में, जिन्हें आपको सुधारना चाहिए।