फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Valentines Day 2022: पहली डेट को बनाना है यादगार तो इन पांच बातों का रखें ध्यान

Mon, 14 Feb 2022 01:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पहली डेट के लिए टिप्स - फोटो : istock
प्रेमी जोड़ों को वैलेंटाइन डे का बेसब्री से इंतजार होता है। प्यार करने वालों का इंतजार खत्म हो गया है। प्यार के इस सप्ताह के आखिरी दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। जमाना भूल एक दूसरे के प्यार में खो जाना चाहते हैं। एक दूसरे को खास महसूस कराने के लिए कई सारी तैयारियां करते हैं। अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं तो इस वैलेंटाइन डे पर उनसे अपने दिल का हाल कह डालिए। लेकिन किसी को प्रपोज करने के लिए थोड़ी तैयारियों की जरूरत है, ताकि वह आपके प्यार को मना न कर पाएं। इसके लिए उनके साथ कहीं बाहर जाएं। वक्त बिताएं, वो आपके लिए कितने स्पेशल हैं, ये महसूस कराएं, सरप्राइज दें और फिर प्रपोज करें। अगर आप ने ये सब करने का सोच रखा है और अपने क्रश के साथ पहली बार डेट पर जा रहे हैं तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें। पहली डेट पर आपकी छोटी-छोटी बातें पार्टनर का दिल जीत लेंगी। साथ ही आपकी वैलेंटाइन डे की शाम यादगार और रोमांटिक बन जाएगी। ये रहे पहली डेट को लेकर कुछ खास टिप्स। 
विज्ञापन

2 of 6
पहली डेट के लिए टिप्स - फोटो : istock
पहला इंप्रेशन हो अच्छा

कहते हैं कि पहला इंप्रेशन ही आखिरी इंप्रेशन होता है। आप पहली बार उनके मन में जो छाप छोड़ते हैं उसी को वह सही मान लेते हैं। ऐसे में पहली डेट पर जाने से पहले अपने लुक्स पर काम करें। भले ही जिनके साथ आप डेट पर जा रहे हों वह आपके पहले से दोस्त हों लेकिन आज उनसे आपको दिल की बात कहनी है, इसलिए अच्छे कपड़े, सुंदर लुक के साथ जाएं। लुक्स के अलावा अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन

3 of 6
पहली डेट के लिए टिप्स - फोटो : Pixabay
सहज और आत्म विश्वास

आप रिलैक्स रहें। नर्वस न हों या हड़बड़ी में कोई काम न करें। आत्म विश्वास के साथ अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएं। साथ ही पार्टनर को भी सहज महसूस कराएं। ऐसा न हो कि उत्साह में आप यह भूल जाएं कि आपका पार्टनर अनकम्फर्टेबल है। हो सकता है कि पार्टनर भी पहली डेट पर आपकी तरह ही नर्वस हो या अटपटा महसूस कर रहे हो। उनसे साथ फ्रेंडली रहें और उन्हें भी ईजी फील कराएं।

4 of 6
पहली डेट के लिए टिप्स - फोटो : Facebook
रोमांटिक जगह का करें चयन

पहली डेट के लिए अच्छी और रोमांटिक जगह का चयन करें। ध्यान दें कि पहली डेट पर पार्टनर को किसी सुनसान जगह पर न ले जाएं। अगर लंच डेट पर जा रहे हैं तो हरी भरी जगहों, ऐसे ही नेचर लविंग जगहों पर जाएं। डिनर डेट पर आप रूफटॉप रेस्टोरेंट जा सकते हैं या किसी ऐसे कैफे या रेस्टोरेंट जा सकते हैं जिसका इंटीरियर रोमांटिक हो।
विज्ञापन

5 of 6
पहली डेट के लिए टिप्स - फोटो : Pixabay
पार्टनर को कराएं स्पेशल फील

पहली डेट पर जा रहे हैं तो पार्टनर को खास महसूस कराएं। उन के लिए फूल, कोई गिफ्ट लेकर जा सकते हैं। उनकी पसंदीदा जगह पर जा सकते हैं। लंच या डिनर पर हैं तो उनकी पसंद की डिश ऑर्डर कर सकते हैं। उनकी तारीफ कर सकते हैं लेकिन सीमा में। इसके अलावा अच्छी बातें करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पहली डेट के लिए टिप्स - फोटो : istock
बर्ताव और बातें हों अच्छी

ध्यान रखें कि बेवजह या इधर उधर की बातें न करें। ऐसी बातें करें जिसमें आपके पार्टनर को भी रूचि हो। उनकी पसंद के मुताबिक बातचीत करें। इस दौरान अपने बर्ताव पर भी ध्यान रखें। अधिक भावनात्मक न हों। उत्तेजित होकर या चिल्ला कर बात न करें। बात चीत में आपका एलिगेंस और मैनर नजर आना चाहिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें