फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Sister's Day 2023: आज है बहनों का खास दिन, इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें सिस्टर्स डे की शुभकामनाएं

Sun, 06 Aug 2023 10:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हैप्पी सिस्टर्स डे - फोटो : amar ujala
Happy Sisters Day 2023 Wishes: आज यानी 6 अगस्त को दोस्ती दिवस मनाया जा रहा है। घर के बाहर आपको कई लोग मिलते हैं जो आपके दोस्त बन जाते हैं। हालांकि परिवार में भी आपका एक दोस्त होता है, जो आपकी गलतियों और शरारतों को माता पिता से छुपाता है। आपको अच्छी सलाह देता है और सबसे बेहतर शुभचिंतक होता है। 
 
ये दोस्त कोई और नहीं बल्कि बहन होती है। भाई के लिए दोस्त और बहन के लिए एक बहन सहेलियों जैसी होती है। वह हर अच्छे बुरे वक्त में आपका साथ देतीं हैं। जब आपके साथ कोई घूमने नहीं जा पाता तो बहन हमेशा रेडी रहती है। देर रात भूख लगने पर आपके लिए मैगी या कॉफी बनाने और शेयर करने वाली भी बहन होती है। 
 
वैसे तो भाई बहन के रिश्ते को सेलिब्रेट करने के लिए भारत में रक्षाबंधन और भाई दूज मनाया जाता है, लेकिन इस खास रिश्ते को दुनियाभर में सिस्टर्स डे के तौर पर मनाते हैं। हर साल सिस्टर्स डे या बहन दिवस अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। बहन के प्रति अपना प्यार और सम्मान खुल कर जाहिर करने के लिए उन्हें आज के दिन तोहफे दे सकते है और कुछ आकर्षक शुभकामना संदेश भेजकर बहनों को खास महसूस करा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सिस्टर्स डे - फोटो : amar ujala
प्यार भी करती है,

मुझे डांटती भी है, 

वो बहन ही है जो,

मुझे सबसे ज्यादा चाहती भी है।  

बहन दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 5
सिस्टर्स डे - फोटो : amar ujala
मां मुझे ममता देती है,

पिता अनुशासन सिखाता है

खुलकर कैसे जीना है बहन मुझे बताती है।

बहन दिवस की शुभकामनाएं!

4 of 5
Sisters Day 2022 - फोटो : amar ujala
मेरे लक को गुड लक बनाती है, 

मेरी बहन ही है, जो हमेशा मेरा हौसला बढ़ाती है।

बहन दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिस्टर्स डे - फोटो : amar ujala
जब भी मुझपर कोई मुसीबत आती है

तब मेरी बहन हमेशा साथ निभाती है।

बहन दिवस की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें