फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2023: कहीं दोस्ती प्यार में तो नहीं बदल रही? इन संकेतों से करें पहचान

Sun, 06 Aug 2023 08:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Friendship Day - फोटो : istock
Friendship Day 2023: दोस्ती का रिश्ता उन दो लोगों के बीच होता है, जो एक दूसरे को पसंद करते हैं। जब आपको एक शख्स की कोई बात, उनका बर्ताव अच्छा लगता है या आप दोनों में कोई समानता होती है तो दोस्ती शुरू हो जाती है। दोस्ती किसी से भी हो सकती है, इसमें उम्र, जाति, गरीब-अमीर या लड़का-लड़की का कोई दायरा नहीं होता है। हालांकि कई बार दो अलग जेंडर के लोगों के बीच की दोस्ती अधिक गहरी होने पर वह प्यार के पायदान पर पहुंच जाती है।

एक लड़के और लड़की की दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल सकता है। हालांकि कई बार लोग अपने दोस्त की केयर और उनके प्यार के बीच फर्क नहीं कर पाते। ऐसे में उन्हें पता ही नहीं चल पाता कि दोस्त दोस्ती निभा रहा है या प्यार करने लगा है। अक्सर दोस्त ही अपना भावना से अनजान रहते हैं। वह समझ ही नहीं पाते कि दोस्त के लिए जो भावना उनके मन में है वह केवल आकर्षण नहीं, बल्कि प्रेम है। इस मित्रता दिवस कुछ संकेतों के जरिए पहचान सकते हैं कि कहीं आपको दोस्त से प्यार तो नहीं हो गया है। दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल रहा है, इस संकेतों से समझें।
 
विज्ञापन

2 of 5
Friendship Day - फोटो : Istock
दोस्त के लिए हो जलन महसूस

किसी एक शख्स के कई दोस्त हो सकते हैं, लेकिन जब आप अपने दोस्त के करीब किसी अन्य को देखकर आपको जलन महसूस होती है, तो समझ जाइए कि दोस्ती प्यार में बदल रहा है। जैसे अगर आपकी महिला मित्र से किसी अन्य लड़के की दोस्ती बढ़ जाए और आपको यह बात पसंद न आए तो हो सकता है कि आप उनके लिए दोस्ती से बढ़कर महसूस करने लगे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Friendship Day - फोटो : istock
अकेले वक्त बिताने की चाह

अक्सर ही दोस्त अपने समूह के साथ मिलकर मस्ती करते हैं लेकिन जब ग्रुप के किसी खास दोस्त के साथ आप अकेले वक्त बिताना चाहें तो समझिए कि आपको उस दोस्त से प्यार होने लगा है। कई लोगों के भीड़ में भी आप अपने उस दोस्त के साथ रहना चाहते हैं और उम्मीद करते हैं कि आपका दोस्त आपको नोटिस करे।

4 of 5
Friendship Day - फोटो : Self
याद आना

जब आपका कोई एक खास मित्र आपके ख्यालों में आने लगे, आप खाली वक्त पर उनके बारे में ही सोचने लगे तो समझा जा सकता है कि उस दोस्त ने आपके दिल में अपने लिए खास जगह बना ली है। वहीं अगर आपका वह खास दोस्त किसी ग्रुप गैदरिंग में शामिल नहीं होता तो आपको उनकी कमी का अहसास होने लगता है और आपका मन भी अन्य के साथ नहीं लगता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Friendship Day - फोटो : istock
हर बार जिक्र

जिस दोस्त से आपको प्यार है, उनका जिक्र हर बात पर आप करने लगते हैं। अन्य दोस्तों के सामने उन्हीं की बात करते हैं। आपकी बातों और जीवन में उनकी अहमियत बढ़ने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें