फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Merry Christmas 2021: क्रिसमस में अपने पार्टनर को दें ये गिफ्ट, रिलेशनशिप में घुल जाएगी मिठास

Sat, 25 Dec 2021 12:04 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सेंटा क्लॉज - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस के मौके पर सांता क्लॉज तोहफे बांटते हैं। ऐसे में अगर आप भी पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहते हैं। तो कोई खूबसूरत सा तोहफा देना सबसे बेस्ट आइडिया होगा। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप बहुत सारे पैसे खर्च करें। अपने पार्टनर को केवल आप फूल देकर भी इम्प्रेस कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने रिश्ते को खास बनाए रखना चाहते हैं तो ये गिफ्ट आइ़डिया जरूर आपके काम आएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अपनी खूबसूरत सी पार्टनर को स्किन केयर से जुड़े प्रोडक्ट गिफ्ट में दे। आजकल कई सारे ब्रांड इस तरह के प्रोडक्ट्स की पूरी रेंज को गिफ्ट पैक के रूप में देते हैं। जो एक बढ़िया गिफ्ट हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
विंटर केयर - फोटो : iStock
अगर आपके पार्टनर को सर्दियां पसंद है तो वूलेन गिफ्ट एक बढिया आइडिया हो सकता है। फिर वो चाहे कोई स्वेटर हो या खूबसूरत सा मफलर। ये गिफ्ट हर किसी को जरूर पसंद आएगा।


 

4 of 5
photo frame
आप चाहे तो मार्केट से कस्टमाइज फोटोफ्रेम खरीदकर दे सकते हैं। इस पर आप अपने पार्टनर के लिए प्यारा सा संदेश भी लिखवाएं। जो उनके आने वाले साल को और भी ज्यादा खुशनुमा बना दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
men grooming - फोटो : instagram
केवल मेल पार्टनर ही नहीं बल्कि महिलाएं भी अपने पार्टनर को स्किन केयर से जुड़े प्रोडक्ट तोहफे में दे सकती हैं। जिसमे शेविंग किट से लेकर ग्रूमिंग के और भी कई सारे सामान होते हैं। गिफ्ट के ये साधारण से आइडिए आपकी जिंदगी में मिठास घोलने का काम करेंगे। साथ ही इन्हें देने से पार्टनर को ये एहसास होगा कि उसका जीवनसाथी हर तरीके से उसकी देखभाल करता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें