Ganpati Ka Jaikara: बप्पा के स्वागत में अगर आप नये-नये जयकारे लगाने चाहते हैं तो जान लें आज-कल कौन-कौन से जयकारे ट्रेंड में हैं, जो युवाओं की जुबां पर बसे हैं।
Ganpati Ka Jaikara: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही हर तरफ गणपति बप्पा के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगती है। घर हो या पंडाल, बप्पा की स्थापना से लेकर विसर्जन तक भक्त पूरे उत्साह के साथ जयकारे लगाते हैं। खासकर युवाओं में नए और जोश से भरे गणपति जयकारे काफी पसंद किए जाते हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पोस्ट, रील्स और गणपति जुलूसों में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है।
‘गणपति बप्पा मोरया’ सबसे लोकप्रिय जयकारों में शामिल है, लेकिन इसके साथ कई छोटे और जोशीले नारे भी भक्तों के बीच उत्साह बढ़ाते हैं। गणेश चतुर्थी 2026 का पर्व 14 सितंबर से शुरू हो रहा है, ऐसे में बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं।
अगर आप भी गणपति आगमन के दौरान कुछ शानदार और जोशीले जयकारे लगाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए जयकारे आपके काम आ सकते हैं। इन्हें आप पूजा, आरती, जुलूस या दोस्तों के साथ गणपति उत्सव के दौरान बोल सकते हैं।