फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरुआती दौर में ब्रेकअप होने के ये हैं चार कारण, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां?

Mon, 08 Nov 2021 09:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
प्यार के रिश्ते की शुरुआत हमेशा ही दो लोगों की सोच-समझ और एक दूसरे के प्रति प्यार से होती है। जब भी लड़का-लड़की एक-दूसरे के प्यार में होते हैं, तो इनमें से कोई भी अपने मन की बात कहकर इस रिश्ते की शुरुआत करता है। हमेशा दोनों इस रिश्ते में सकारात्मक चीजों को जगह देने की ही सोचते हैं, और कई कपल एक-दूसरे से वादा भी करते हैं कि वो कभी किसी चीज को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा नहीं करेंगे। लेकिन कई बार ये देखा जाता है कि कई लोगों के प्यार का रिश्ता शुरुआती दौर में ही खत्म होने की कगार तक पहुंच जाता है। ऐसे में दोनों पार्टनर काफी दुखी तक हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये जानने की कोशिश की है कि आखिर शुरुआती दौर में ही ब्रेकअप होने के कारण क्या हैं? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको शुरुआती दौर में ब्रेकअप होने के चार कारणों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
कॉल-मैसेज न करना
  • हर कोई चाहता है कि उनका पार्टनर उन्हें समय-समय पर कॉल या मैसेज करते रहे। लेकिन कई लोग शुरुआत में ये गलती कर बैठते हैं कि वो कॉल-मैसेज नहीं कर पाते हैं या बेहद ही कम करते हैं। ऐसे में पार्टनर को लग सकता है कि आपको उनकी चिंता नहीं और ऐसे में इस रिश्ते में लड़ाई-झगड़े और फिर ये रिश्ता खत्म होने तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
मैसेज-कॉल का रिप्लाई न करना
  • कई लोग अपने पार्टनर के मैसेज-कॉल का रिप्लाई तक नहीं करते हैं या कई लोग काफी ज्यादा लेट रिप्लाई करते हैं। इसकी वजह से आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है और जब ऐसा ज्यादा होने लगता है तो फिर इस रिश्ते का अंत भी हो जाता है।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
मिलने का समय न निकाल पाना
  • कई लोग अपने काम में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि वो अपने पार्टनर से मिलने तक का समय नहीं निकाल पाते हैं। कभी वो अपने घर वालों के साथ व्यस्त होते हैं, तो कभी अपने काम में या कभी अपने दोस्तों संग आदि। लेकिन पार्टनर से मिलने का समय न निकालने पर भी कई बार ब्रेकअप तक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
पार्टनर से ज्यादा किसी और चीज में व्यस्त होना 
  • कई लोग अपने पार्टनर के साथ समय बिताते हैं, उनके साथ बैठते हैं आदि। लेकिन वो अपने फोन पर लगे रहते हैं या फिर अपने दोस्तों आदि के कॉल लगातार लेते हैं। ऐसे में भी आपके पार्टनर को बुरा लग सकता है और फिर आपका ब्रेकअप तक हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें