Eid 2024 Gift Ideas For Kids : रमजान जारी है और ईद आने वाली है। ईद का पर्व इस्लाम धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है। इस पर्व की शुरुआत माह ए रमजान से शुरू हो जाती है। पूरे महीने लोग अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजा रखते हैं और ईद के चांद का इंतजार करते हैं। ईद का चांद देखकर ईद उल फितर मनाते हैं। ईद के मौके पर दोस्त, रिश्तेदार और करीबियों से मिलकर उन्हें मुबारकबाद दी जाती है। तरह तरह के पकवान बनते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और तोहफे देते हैं।
इस मौके पर बच्चे नए कपड़े पहनकर तैयार होते हैं। बच्चों को ईदी देने की भी परंपरा है। ईदी एक तरह से तोहफा होता है, जो बड़े बच्चों या अपने से छोटे को देते हैं। हालांकि अगर कई बच्चे हैं तो सबके लिए तोहफा लेने में जेब का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में यहां ईद के कुछ सस्ते या कम पैसों में तोहफों का विकल्प दिया जा रहा है, जो बच्चों को बहुत पसंद भी आएगा और आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा। आइए जानते हैं ईद पर बच्चों को उनकी पसंद का सस्ता तोहफा क्या दे सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
prayer mat
- फोटो : pexel
प्रार्थना चटाई
बच्चों को नमाज के लिए खास प्रार्थना चटाई तोहफे में दे सकते हैं। उनकी प्रेयर मैट बड़ों से कुछ अलग और आकर्षक होगी तो वह उसे पाकर खुश हो जाएंगे। ईद के मौके पर बच्चों के लिए बेहद शानदार डिजाइन की प्रेयर मैट बाजार में बजट में मिल जाएगी।
विज्ञापन
3 of 6
chocolate
- फोटो : iStock
चॉकलेट
बच्चों को चॉकलेट का खाने की कुछ चीजें पसंद होती हैं। बहुत अधिक खर्च नहीं करना चाहते लेकिन बच्चे के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं तो उनकी पसंद के स्नैक्स, चॉकलेट या अन्य खाद्य सामग्री ईद पर तोहफे में दे सकते हैं।
4 of 6
teddy bear
- फोटो : iStock
सॉफ्ट टॉय
ज्यादातर बच्चों को खिलौने पसंद होते हैं। छोटे बच्चे हैं तो उन्हें सॉफ्ट टॉय तोहफे में दे सकते हैं। बड़े बच्चे हैं तो आउटडोर गेम्स से जुड़ी चीजें दे सकते हैं, जैसे बैडमिंटन, फुटबाॅल या बैट व बाॅल आदि।
विज्ञापन
5 of 6
board game
- फोटो : pexel
बोर्ड गेम्स
ईद के मौके पर तोहफे में बच्चे को बोर्ड गेम्स दे सकते हैं। बाजार में कई तरह के बोर्ड गेम्स उपलब्ध हैं। अपने बच्चे की रुचि, उम्र और आई क्यू लेवल के आधार पर उसे बोर्ड गेम तोहफे में दें।
कई लोग ईद के मौके पर ईदी देते हैं। ईदी यानी कुछ नगदी देना। अब बच्चे को ईदी दे रहे हैं तो ऐसे ही पैसे उसके हाथ में न थमाएं, बल्कि ईद के खास मनी एनवलप में पैसे रखकर ईदी दें। इससे बच्चे खुश हो जाएंगे।