फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: शादी के बाद पहली ट्रिप को बनाएं यादगार, साथी संग सफर के दौरान रखें इन बातों का ध्यान

Wed, 03 Apr 2024 10:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
शादी के पास पहली ट्रिप
शादी के बाद अगर आप पहली बार साथी के साथ यात्रा पर जा रही हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर अपनी यात्रा को आरामदायक और यादगार बना सकती हैं। जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण मोड़ होता है विवाह। शादी में दो व्यक्तित्व साथ जीने के लिए एक नए जीवन में प्रवेश करते हैं। ऐसे में एक-दूसरे को समझने के लिए साथ-साथ क्वालिटी टाइम बिताना, युगल का सपना भी होता है और जरूरत भी। सामान्यतः लाइफ पार्टनर जिंदगी के सफर की शुरुआत कुछ यात्राओं के साथ करते हैं। जीवनसाथी के साथ पहले सफर पर सबसे खास पल होता है। दंपत्ति अपनी इस यात्रा के लिए अत्यंत उत्साहित होते हैं। वे इसे यादगार बनाना चाहते हैं, चाहते हैं कि एक-दूसरे को कुछ खास अनुभव दे सकें। लेकिन कई बार अनजाने में कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि यात्रा का आनंद खत्म हो जाता है और मन में परस्पर स्वभाव के बारे में कुछ गलतफहमियां बैठ जाती हैं। अगर आप अपने साथी के साथ पहली बार सफर पर जा रही हैं तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें, ताकि नवजीवन की यह प्रथम यात्रा यादगार बन जाए।
विज्ञापन

2 of 7
couple - फोटो : istock
पसंद का ध्यान

पहली यात्रा में केवल अपनी पसंद की ही चीजें ना करें बल्कि साथी की पसंद को भी प्राथमिकता दें। मसलन, उन्हें क्या खाना और कहां घूमने जाना पसंद है। इससे आप दोनों घूमने के साथ एक-दूसरे को अच्छे से समझ भी सकेंगे। अगर आप सिर्फ अपनी पसंद के काम ही करेंगी तो संभव है कि आपके साथी को लगे कि आप दबंग स्वभाव की हैं। यह गलतफहमी जीवन के रंग में भंग का काम कर सकती है।
विज्ञापन

3 of 7
couple - फोटो : istock
पैनिक न हों

अक्सर कुछ लोग यात्रा के दौरान छोटी-छोटी बातों से पैनिक हो जाते हैं। इससे कई बार उनकी तबियत बिगड़ जाती है और यात्रा का आनंद खत्म हो जाता है। या फिर चीजें पसंद की नहीं हों, तो लोगों का मूड खराब हो जाता है। ऐसे में वे अपने साथी पर झल्लाने या चिड़चिड़ाने लगते हैं, आप भूलकर भी ऐसी गलती न करें।

4 of 7
couple new - फोटो : istock
साथ वक्त बिताएं और घूमने भी जाएं

जीवनसाथी के साथ पहली यात्रा में केवल होटल में ही न बैठी रहें, बल्कि पार्टनर के साथ बाहर घूमने भी जाएं। आस-पास के नजारों और बाजारों को भी देखें। इससे नए अनुभव मिलेंगे और उन पर बातचीत में दोनों को एक-दूसरे का नजरिया भी समझ में आएगा। हां, घूमने के साथ आराम का भी ध्यान रखें। ऐसा न हो कि इतना घूम लें कि शाम को आप पर थकान हावी हो जाए।
विज्ञापन

5 of 7
ट्रैवल पैकिंग - फोटो : Istock
खाने की चीजें और दवाएं

घर से बाहर सफर में अनेक चीजों की जरूरत होती है। ऐसे में पैकिंग करते वक्त जरूरत की चीजों के साथ ही खाने-पीने की चीजें और कुछ सामान्य दवाइयां भी रखें। जब सफर में भूख लगे तो आप आराम से खा सकें और साथी को भी खिला सकें। इसके अलावा सफर की थकान या हल्के सिरदर्द में दवाई के लिए परेशान न होना पड़े। इससे जीवनसाथी को आपका केयरिंग नेचर भी समझ में आएगा।
विज्ञापन

6 of 7
ट्रैवल - फोटो : Istock
सामान उठाने में मदद

जब आप दोनों साथ पहले सफर पर हैं तो ऐसा न करें कि स्वयं मस्ती से घूमें और सारा सामान केवल पति ही उठाते रहें। आपको खुद से पहल करके सामान उठाने में पति की मदद करनी चाहिए। इससे जीवन के बोझ को मिलकर उठाने का संदेश भी आप उन्हें दे सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
couple - फोटो : istock
हर पल पूरा ख्याल रखें

फैमिली रिलेशनशिप काउंसलर शोभना कहती हैं पति-पत्नी जीवन की गाड़ी के दो पहिए हैं। दोनों को समान रूप से परस्पर प्रेम, समर्पण देने के साथ ही जीवन के फैसलों में एक-दूसरे की राय को महत्व देना चाहिए। विवाह के बाद जीवनसाथी के साथ पहली यात्रा, एक नए जीवन की यात्रा का शुभारंभ होती है। इसके अनुभव जिंदगीभर दोनों को रोमांचित करते हैं। इसलिए इस यात्रा में प्रत्येक पल दूसरे का पूरा ख्याल रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें