फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पार्टनर से डेटिंग के लिए जा रही हैं तो भूलकर ना करें ये गलतियां, वरना पड़ सकती हैं मुसीबत में

Wed, 06 Nov 2019 03:59 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
dating
आपने अपने सपनों का राजकुमार ढूंढने के लिए आपने लाख कोशिश कर ली, लेकिन अभी तक आपको पसंद का लाइफ पार्टनर नहीं मिला। जाहिर है शादी के सपने संजोकर रखना और परफेक्ट पार्टनर सर्च करना मुश्किल है। अगर पार्टनर में परफेक्शन न मिले तो एक अजीब-सी उलझन होने लगती है।  आपको ये पता होना चाहिए कि साइट पर ऑनलाइन कैसे लाइफ पार्टनर की तलाश की जाती है। कुछ लोग ऑनलाइन पार्टनर तो तलाश लेते हैं लेकिन ऑनलाइन जीवनसाथी तलाशना कई तरह की मुश्किलें भी पैदा कर देता है। आइए आपको बताते हैं कि जब आप ऑनलाइन पार्टनर ढूंढ रही हों किन चीजों का ध्यान रखें। 
विज्ञापन

2 of 8
online dating
खुद को समझें- सबसे पहले ज़रूरी है कि आप खुद को समझें। ये जानें कि आपकी और दूसरों की ज़रूरतों में क्या फर्क है। दूसरे लोग आपसे क्या उम्मीद रखते हैं? अपने प्रति ईमानदार रहें, आपने जो गलतियां की हैं, उन्हें स्वीकार करें। किसी ऐसे इंसान से बात करें जो आपकी गलती बताए और यह भी कि आप फिर से वो गलतियां न दोहराएं। कई बार ऐसा होता है कि आपकी बात किसी को पसंद नहीं आती या आपकी बात का कोई सपोर्ट नहीं करता। ऐसे में आप सही का साथ दें और कोशिश करें कि कोई आपकी बात से नाराज न हो।
विज्ञापन

3 of 8
online dating - फोटो : social media
परफेक्शन की उम्मीद न रखें- आप खुद भी महसूस करें कि क्या आप परफेक्ट हैं? इस दुनिया में कोई परफेक्ट नहीं है। अगर आप अपने लिए 100% परफेक्ट पार्टनर चाहती हैं तो आप शायद कभी नहीं मिल पाएगा। जितनी जल्दी हो, आप इस बात को मान लें और दूसरों की कुछ कमियों को नज़रअंदाज करना सीखें। अपने पार्टनर की कमियों में भी अच्छाई देखें। अगर आप अपने पार्टनर की कमियों को जानती हैं तो उन्हें दूर करने की कोशिश करें, न कि उन पर हंसें।

4 of 8
online dating
अपनी पसंद को पहचानें- आपको किस तरह के लोग पसंद हैं, आपके पार्टनर के अंदर का क्या खूबियां होनी चाहिए,  ऑनलाइन डेटिंग में रजिस्टर करने से पहले आप को ये सब पता होनी चाहिए। अगर आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका पार्टनर आपके साथ किचन में हेल्प करे या नहीं, और न ही किसी घरेलू काम में आपकी मदद करे तो बेहतर होगा कि आप इस तरह की कोई उम्मीद ही न रखें।
विज्ञापन

5 of 8
dating tricks
खुद को एक्टिव रखें-अपनी हॉबी को हमेशा फॉलो करें। चाहे आपको टेनिस, पेंटिंग,  गिटार या नाइट पार्टी में जाना पसंद हो, अपनी पसंद को हमेशा बनाए रखें। कई बार आपको आपकी पसंद का पार्टनर आस-पास ही मिल जाता है। हो सकता है कि आपकी हॉबीज आपस में मिलें। हॉबी को लेकर अगर आप सोच रही हैं कि आपकी तो कोई हॉबी ही नहीं तो आप नई और क्रिएटिव हॉबी बनाएं। इससे आपको पता चलेगा कि आपके अंदर कितना टैलेंट है। इसमें आपको मज़ा भी आएगा। आज से ही अपने लिए हॉबी बनाएं और उसे ज़रूर पूरा करें। 
विज्ञापन

6 of 8
meeting dating
अच्छा इम्प्रेशन बनाएं- अगर आपको ज्यादा फैशन पसंद नहीं तो कोई बात नहीं। ऐसा ज़रूरी नहीं कि जो ज्यादा फैशन करते हैं, उनका पर्सनैलिटी ही इम्प्रेसिव होती है। खुद को अलग और इम्प्रेसिव दिखाने के लिए अच्छे से मेंटेन रखें। कैजुअल और फ्रेंडली नेचर रखें। किसी से मिलने पर बातचीत का एक दौर चलाएं। बात करते समय चेहरे पर एक स्माइल बनाकर रखें। बातचीत के समय अगर आपका पार्टनर सिर्फ आपकी सुन रहा है तो इसका मतलब वह थोड़ शर्मिला है।
विज्ञापन

7 of 8
dating
ड्रेसिंग स्टाइल बनाएं-ऑनलाइन डेटिंग में पसंद करने के बाद आप किसी से मिलने जा रही हैं तो आपका ड्रेसिंग स्टाइल इस तरह का होना चाहिए कि देखने वाला आपसे इम्प्रेस हो जाए। यह आपके ड्रेसिंग सेंस पर निर्भर करता है कि आप अपने पार्टनर को किस तरह से इम्प्रेस करती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि आप ड्रेस वही पहनें जो आपके लिए कम्फर्टेबल हो और जिनमें आप अच्छी लगें। 
विज्ञापन

8 of 8
dating
दिखावा न करें- किसी के सामने या किसी को इम्प्रेस करने के लिए कोई दिखावा न करें। आप जो भी हैं, वही रहें। किसी के लिए खुद को बदले नहीं। अगर आपको डेटिंग में मिलने के लिए कैजुअल लुक पसंद है तो ज़रूर वही पहन कर जाएं। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि आप हर बार एक जैसे ही कपड़े पहन कर जाएंगी तो शायद आपके पार्टनर को पसंद न आए। खुद को न बदलें, लेकिन पार्टनर की पसंद का भी ध्यान रखें। ऑनलाइन डेटिंग में इस बात का ख़ास ध्यान रखें कि आपकी पसंद और नापसंद का दोनों को पता होना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें