फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज पत्नी को मनाने के ये 5 तरीके कभी नहीं होंगे फेल, आजमा कर देख लें

Tue, 05 Nov 2019 05:51 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पति-पत्नी के बीच भले ही बहुत ज्यादा प्यार हो लेकिन लड़ाई भी कम नहीं होती है। ऐसा कहा जाता है कि छोटी-मोटी नोकझोंक से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। लेकिन कई बार पति की कोई बात पत्नी को इतनी बुरी लग जाती है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। पति अक्सर सोचते हैं कि उनकी पत्नी कुछ समय लेकर इस बात को भूल जाएगी, लेकिन ऐसा होता नहीं है। नाराजगी का यह सिलसिला हर दिन बढ़ता चला जाता है। कई बार तो नाराजगी दूर करने के लिए पति को अपने जेब से भारी खर्च करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आप बिना ज्यादा समय लगाए अपनी रूठी पत्नी को मना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर का काम संभाले

नाराज पत्नी को मनाने के लिए आपको बहुत कुछ करना पड़ेगा। बढ़िया होगा कि आप बिना कुछ कहे और सुने घर के सारे काम करना शुरू कर दें। बच्चों की जिम्मेदारी से लेकर घर की बाई का ध्यान रखें। कुछ दिनों तक घर का पूरा काम संभाल लें। हो सकता है ऐसा करने से आपकी पत्नी की नाराजगी थोड़ी सी कम हो जाए।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नाराजगी की वजह जरूर पूछें

अगर आपकी पत्नी नाराज हुई है तो जरूर इसकी कोई बड़ी वजह होगी। ऐसी स्थिति में आपको उनसे बात करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। लेकिन इतना समझ लें आपकी पत्नी आपको आसानी से नाराज होने की वजह नहीं बता देगी। आपको सच जानने के लिए बहुत ही प्रयास करना पड़ेगा।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पीछा करते रहें

पत्नी के नाराज होने के बाद अक्सर पति भी बात करना बंद कर देते हैं। लेकिन ऐसा करना बहुत गलत होता है। अगर आप अपनी पत्नी को ज्यादा अटेंशन देंगे तो उन्हें आप पर यूं ही प्यार आ जाएगा। आपका उनपर विशेष ध्यान सारी नाराजगी भूला देगा।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ बनाकर जरूर खिलाएं

किसी के दिल के नजदीक पहुंचने के लिए उसके पेट तक पहुंचना होता है। आपको खाना बनाने आता हो या नहीं आता हो लेकिन कुछ बनाना तो जरूर पड़ेगा। नाराज पत्नी को अगर आप कुछ बनाकर खिलाएंगे तो उनका सारा गुस्सा खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शॉपिंग पर ले जाएं

महिलाओं को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। हां यह टिप्स थोड़ा खर्चीला हो सकता है लेकिन उनके प्यार से ज्यादा महंगा नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें