फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Introverts: अगर आप हैं हद से ज्यादा शर्मीले तो खुद में लाएं ये चार बदलाव, पार्टनर से खुलकर कर सकेंगे बात

Tue, 12 Apr 2022 02:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शर्मीलापन कम करने का तरीका - फोटो : Istock
कुछ लड़के या लड़कियां हद से ज्यादा शर्मीले होते हैं। वह कम बोलना पसंद करते हैं या फिर अपनी बात कहने व जाहिर करने में कमजोर होते हैं। अक्सर उन्हें स्कूल-कॉलेज से लेकर रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच अपने शर्मीलेपन के कारण परेशानी हो सकती है। लेकिन उनकी झिझक तब और भी बढ़ जाती है, जब वह किसी को पसंद करते हैं या रिश्ते में बंधने वाले होते हैं। अगर आप भी शर्मीले हैं तो आपको अपने आप में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। क्योंकि हद से ज्यादा शर्मीलापन प्यार या रिलेशनशिप पर भारी पड़ सकता है। कई बार आप अपने इस व्यवहार के कारण अपने दिल की बात पार्टनर से नहीं कह पाते। जरूरी नहीं कि आपका क्रश या पार्टनर आपकी इस झिझक को हर बार समझे, ऐसे में रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। किसी से प्यार का इजहार करना भी शर्मीले लोगों के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर आप आसानी से अपने अधिक शर्मीलेपन और झिझक से निजात पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शर्मीलापन कम करने का तरीका - फोटो : Pixabay
डर पर करें नियंत्रण

शर्मीले स्वभाव के लोगों में अक्सर इस बात का डर होता है कि अगर वह किसी से प्यार का इजहार करेंगे या डेट पर जाएंगे तो कहीं सामने वाला उन्हें मना न कर दें या बेइज्जती न हो जाए। मन में किसी न किसी बात का डर उन्हें अपनी भावनाओं को बाहर निकालने से रोकता है। धीरे धीरे ये डर कम होने के बजाए बढ़ता जाता है और भविष्य में रिश्ते पर भी असर पड़ता है। ऐसे में अपने डर पर नियंत्रण करें। बात को सोच समझ कर कहना अच्छी बात है लेकिन अधिक सोचना आपकी हिचकिचाहट को बढ़ा सकता है, इसलिए डर पर काबू पाते हुए खुल कर बात करने की आदत डालें।
विज्ञापन

3 of 5
शर्मीलापन कम करने का तरीका - फोटो : istock
नजरे मिलाकर करें बात

आप अपने काॅलेज के प्रोफेसर से बात कर रहे हों या दोस्तों से या फिर पार्टनर से बात कर रहे हों, कभी भी नजरें झुकाकर या चुरा कर बात न करें। आपको अपनी इस आदत को बदलना होगा। शीशे के सामने या फिर दोस्तों संग बात करते समय नजरें मिलाने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। आंखों में आंखें डालकर बात करने से शुरू में झिझक हो सकती है लेकिन इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है।

4 of 5
शर्मीलापन कम करने का तरीका - फोटो : iStock
खुद से प्यार करें

अक्सर शर्मीले लोग दूसरों से अलग-थलग रहते हैं। वह ज्यादा लोगों के बीच खुल मिल नहीं पाते। इसकी एक वजह उनमें खुद को लेकर आत्मविश्वास की कमी होती है। हो सकता है कि आप दूसरे से खुद को कम समझते हों। लुक्स के मामले या अन्य किसी भी बात को लेकर आप असहज महसूस करते हैं इसलिए लोगों से कटे कटे से रहते हैं। लेकिन आपको समझना होगा कि अगर आप खुद को पसंद नहीं करेंगे तो दूसरा कैसे कर सकता है। वहीं इस बात से फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि आपको सामने वाला पसंद नहीं कर रहा, वह आपके लुक को कम समझ रहा है। जरूरी है कि आप अपने बारे में अच्छा सोचें और खुद से प्यार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शर्मीलापन कम करने का तरीका - फोटो : Istock
ऑनलाइन डेटिंग

अगर पर आप झिझक के कारण अपने पार्टनर से दिल की बात नहीं कह पाते तो उनके साथ ऑनलाइन डेटिंग करें। जो बातें आप सामने से नहीं कह सकते, वह चैट या मैसेजिंग के जरिए करें। जब आप दोनों एक दूसरे को समझने लगे और चैट में बात करने में हिचक कम हो जाएं तो काॅल पर बात शुरू करें। ऐसे में जब आप एक दूसरे के आमने सामने होंगे तो कम असहज महसूस करेंगे और खुलकर बात करना आसान हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें