फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Catch Partner Lying: पार्टनर बोल रहा आपसे झूठ, पहचानने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके

Mon, 11 Apr 2022 06:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पार्टनर के झूठ को पहचानने का तरीका - फोटो : Istock

झूठ बोलना गलत बात होती है लेकिन लगभग हर कोई अपनी लाइफ में झूठ बोलता ही है। लोग रोजाना ही एक दो झूठ बोल जाते हैं। वैसे तो सुनने वाले को झूठ कभी पसंद नहीं होता लेकिन बोलने वाला किसी न किसी कारण से झूठ बोल देता है। वहीं जब झूठ का पकड़ा जाता है तो अच्छा खासा विवाद खड़ा हो जाता है। ऐसे में कई सारे रिश्तों में झूठ को जगह देना भविष्य में खतरनाक हो सकता है। बात करें रिलेशनशिप की, तो यहां पार्टनर का झूठ उसके साथी के लिए किसी धोखे से कम नहीं होता। कई पार्टनर तो अक्सर ही अपने साथी से झूठ बोलते हैं। विश्वास और प्यार के कारण उनका साथी पार्टनर के बोले गए झूठ को भी सच मान लेता है लेकिन जब झूठ का पता चलता है तो उसे लगने लगता है कि पार्टनर ने उनके साथ धोखा किया। अगर आप रिलेशनशिप में धोखे से बचना चाहते हैं तो पार्टनर के झूठ को पहचानना सीखें। यहां कुछ आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिनके जरिए आप पार्टनर के झूठ को पकड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
पार्टनर के झूठ को पहचानने का तरीका - फोटो : istock
पार्टनर के झूठ पकड़ने का तरीका

-पार्टनर जब आपसे बात करें तो उनकी आवाज की पिच पर ध्यान दें। सच बोलने वाले आराम से बात करते हैं लेकिन जब लोग झूठ बोलते हैं तो उनकी आवाज सामान्य से ऊंची हो जाती है। हालांकि यकीन से नहीं कहा जा सकता कि वह झूठ ही बोल रहें होंगे लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
पार्टनर के झूठ को पहचानने का तरीका - फोटो : istock
-झूठ बोलने वाला अपनी बात को साबित करने ले लिए बात करते समय शरीर का मूवमेंट ज्यादा नहीं करता है। शरीर को स्थिर रखकर वह अपनी बातों पर अधिक जोर देकर कुछ बताता है।

4 of 6
पार्टनर के झूठ को पहचानने का तरीका - फोटो : istock
-आपके किसी सवाल पर अगर पार्टनर गुस्सा होने लगे या सवाल को टालने की कोशिश करे तो समझ लीजिए कि वह आप से बात छुपा रहे हैं या झूठ बोल रहे हैं। अक्सर लोग झूठ बोलकर इधर उधर की बाते करने लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पार्टनर के झूठ को पहचानने का तरीका - फोटो : Istock
-झूठ बोलने वाला शख्स अपनी नजरे चुरा कर बात करता है। अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ बताते समय नजर मिलाकर बात न करें यानी आंखों में आंखें डालकर नहीं देखते। सच बोलने वाला शख्स शांत होकर आत्मविश्वास के साथ आपकी आंखों में देखता है लेकिन झूठ बोलने वाला पार्टनर आंखों में देखते समय पैनिक हो सकता है या जबरदस्ती आंखों में देखने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पार्टनर के झूठ को पहचानने का तरीका - फोटो : istock
-झूठ बोलने पर पार्टनर अपनी बातों को दोहराता है, ताकि आपको उनके झूठ पर विश्वास हो जाए। कई बार झूठ बोलते समय पार्टनर अपने बालों, हाथों, गर्दन या चेहरे को छूता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें