फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19: कोरोना काल में अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें

Wed, 01 Sep 2021 09:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें - फोटो : istock
कोरोना वायरस महामारी ने हर किसी को परेशान किया और ये वायरस अब भी हमारे बीच मौजूद है। हालांकि, मौजूदा समय में कई राज्यों में कोरोना के केस कम हो रहे हैं जिसकी वजह से वहां जारी की गई कोरोना की पाबंदियां हटा दी गई है और अब तो ऐसे राज्यों मे स्कूल खोलेने तक का फैसला ले लिया गया है। ऐसे में लंबे समय से वायरस की वजह से घर में कैद बच्चों को घर से बाहर निकलने का मौका मिलेगा, वे अपने दोस्तों से मिलेंगे और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि सबकुछ जल्दी पहले जैसा हो जाएगा। लेकिन इसके साथ ही पैरेंट्स को अपने बच्चों की चिंता भी सता रही है, क्योंकि कोरोना वायरस अब भी हमारे बीच मौजूद है। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता अपने बच्चों को कुछ बातों के बारे में जरूर बताएं, जो बच्चों को कोरोना की चपेट में आने से बचाने में मदद कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में जो हर माता-पिता को अपने बच्चों को जरूर बतानी चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें - फोटो : Pixabay
मास्क न उतारें
  • अब जब स्कूल खुलने लगे हैं, तो आपको बच्चों को ये जरूर बताना चाहिए कि उन्हें अपना मास्क बिल्कुल भी नहीं उतारना चाहिए सिवाए खाना खाते समय। बच्चों को बताएं कि मास्क को बार-बार हाथ न लगाएं, मास्क को उतारकर कहीं रखें न। वहीं, स्कूल में, क्लास में, घर से स्कूल जाते समय, घर आते समय मास्क को पहनकर रखें। उनको इस बारे में जरूर बताएं।
विज्ञापन

3 of 5
अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें - फोटो : iStock
भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं
  • छोटे और बड़े बच्चे जब स्कूल में कहीं बच्चों की भीड़ देखते हैं या फिर रास्ते में कहीं ऐसा कुछ देखते हैं तो वहां जाकर देखने लग जाते हैं कि वहां हो क्या रहा है। बच्चों को बताएं कि ऐसी जगहों पर न जाएं, बच्चों को बताएं कि स्कूल में बच्चों के ग्रुप में जाने से बचें और अगर कोई बच्चा खांसता-छींकता दिखे तो उससे दूर रहे और इस बात की जानकारी स्कूल के टीचर्स को जरूर दें।

4 of 5
अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें - फोटो : iStock
हाइजीन का पूरा ध्यान रखें
  • बच्चों को आपने जिस तरह अब तक घर पर हाइजीन के बारे में सिखाया और करवाया है। ठीक वैसे ही उनको बताएं कि स्कूल में इस बात का ध्यान रखें। लंच से पहले और लंच करने के बाद अपने हाथों को सैनिटाइजर और साबुन से साफ जरूर करें, किसी से हाथ न मिलाएं, किसी चीज को छूने के बाद, अपनी बैठने वाली जगह को, अपने बैग को आदि सैनिटाइज जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपने बच्चे को भेज रहे हैं स्कूल, तो जरूर बताएं ये चार बातें - फोटो : istock
सामाजिक दूरी बनाकर रखें
  • बच्चे बस में जाते हैं, क्लास रूम में बैठते हैं और अब जब वे अपने दोस्तों से लंबे समय बाद मिलेंगे, तो ऐसे में वे उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहेंगे जिसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन बच्चों को बताएं कि स्कूल बस में (बैठते, उतरते और चढ़ते समय), क्लास रूम में, स्कूल में प्रेयर (प्रार्थना) के समय सामाजिक दूरी बनाकर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें