Chocolate Day 2023 Celebration Ideas : साल के सबसे रोमांटिक सप्ताह यानी वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन चॉकलेट डे मनाया जाता है। हर साल 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाते हैं। कई लोग सोचते हैं कि प्यार के इस सप्ताह में चॉकलेट का क्या काम है? चॉकलेट का कपल और रोमांस से क्या वास्ता है? दरअसल किसी भी खुशी के मौके पर मीठा खाना हर देश की परंपरा में शामिल है। अब त्योहार देश, धर्म के मुताबिक हो या प्यार करने वालों का हो, मीठे के बिना अधूरा है। रिश्ते में मिठास घोलने के लिए चॉकलेट डे मनाते हैं। चॉकलेट ऐसी मिठाई है, जिसे लगभग हर देश में खाई जाता है। चॉकलेट कपल के बीच प्यार को बढ़ा सकती है, रिलेशनशिप में मिठास ला सकती है और चॉकलेट सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। ऐसे में वैलेंटाइन वीक के मौके पर अपने पार्टनर संग चाॅकलेट डे मनाएं। हालांकि कई लोगों को मीठा खाना पसंद नहीं होता। ऐसे में पार्टनर को मीठा पसंद नहीं है, तो चॉकलेट खिलाकर इस दिन को सेलिब्रेट करने में उत्साह कम होगा। चॉकलेट डे को कई अन्य तरीकों से भी यादगार बना सकते हैं। यहां पढ़ें चाॅकलेट डे सेलिब्रेट करने के आइडिया।