फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो हीरोइनें जिन्होनें करियर की ऊंचाईयों पर ही कर ली शादी और चुना सात समंदर पार का पार्टनर

Sat, 23 Nov 2019 04:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइनों के फैंस की कोई कमी नही होती है। यहां तक कि अपने करियर के दौरान इन हीरोइनों के अफेयर के किस्से भी खूब सुनाई देते हैं। लेकिन बात जब शादी के बाद घर बसाने की होती है  तो हीरोइनें सात समंदर पार के पार्टनर को चुनने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाती हैं। और इस मामले में 90 के दशक की इन हीरोइनों की संख्या कुछ ज्यादा ही है। तो चलिए देखें किन बॉलीवुड हसीनाओं ने एनआरआई पार्टनर को जीवनसाथी के रूप में चुना।

 
विज्ञापन

2 of 6
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा
बीते 22 नवंबर को शादी की दसवीं सालगिरह मनाने जापान गई शिल्पा शेट्टी का नाम इस समय सबसे पहले लेना तो बनता है। अक्षय कुमार के साथ बहुत ही सीरियस रिलेशनशिप को तोड़ने के कई साल बाद शिल्पा ने अपना दिल राज कुंद्रा जैसे एनआरआई बंदे को दिया था। राज कुंद्रा लंदन में पले-बढ़े एक बिजनेस मैन हैं। जिनकी मुलाकात शिल्पा शेट्टी से बिजनेस मीटिंग के सिलसिले में हुई थी। दरअसल शिल्पा अपनी परफ्यूम S2 की ब्रांडिंग के सिलसिले में राज कुंद्रा से मिलती रहती थी। और इसी दौरान दोनों के बीच प्यार परवान चढा। साल 2009 में 22 नवंबर को दोनों ने शादी कर ली थी।

 
विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : Twitter
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने
माधुरी दीक्षित ने अचानक से शादी का फैसला सुनाकर अपने बहुत से फैंस का दिल तोड़ दिया था। करियर के सुनहरे दौर में माधुरी ने अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी करके लॉस एंजेलिस में रहने का फैसला किया कर सबको चौंका दिया था। साल 1999 में परिवार वालों की मर्जी से माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर का हाथ थामा था। ब्रिटेन में जन्में और यूनाइटेड स्टेट में पले-बढ़े श्री राम माधव नेने पेशे से एक डॉक्टर हैं।

 

4 of 6
- फोटो : social media
जूही चावला और जय मेहता
90 के दशक की खूबसूरत हीरोइन जूही चावला ने गुपचुप तरीके से बिजनेस मैन जय मेहता से 1995 में शादी कर ली थी। लेकिन इस शादी का खुलासा तब हुआ जब वो पहले बच्चे की मां बनने वाली थी। जय मेहता एक बड़े बिजनेस मैन हैं और इनका कारोबार भारत के बाहर भी फैला हुआ है। जय की पहली पत्नी की मौत के बाद जूही ने उनकी मां को संभाला। जूही के व्यवहार से प्रभावित होकर ही जय ने जूही चावला के साथ शादी कर ली थी।

 
विज्ञापन

5 of 6
मीनाक्षी शेषाद्रि
मीनाक्षी शेषाद्री और हारिस मैसूर
बहुत ही कम सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाली टैलेंटेड ऐक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री ने 1995 में अमेरिका में इन्वेस्टमेंट बैंकर हारिस मैसूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद मीनाक्षी यूनाइटेड स्टेट में सेटल हो गई और आज भी बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुमताज
मुमताज और मयूर माधवानी
पुराने जमाने की मशहूर हीरोईन मुमताज ने सबसे पहले ये ट्रेंड शुरू किया। साल 1974 में यूनाइटेड स्टेट में रहने वाले बिजनेस मैन मयूर माधवानी से करियर की ऊंचाईयों पर ही शादी कर ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें