हमेशा जवां दिखना हर किसी को पसंद है। लेकिन आधुनिक दौर में खान-पान और लाइफस्टाइल के चलते अधिकांश लोगों के चेहरे पर वक्त से पहले बुढ़ापा दिखने लगता है। हमेशा जवां दिखने के लिए हर कोई तरह-तरह के नुस्खे अपनाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि शारीरिक संबंध बनाने से आप बुढ़े नहीं दिखेंगे। ये हम नहीं बल्कि एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है। नियमित रूप से शारीरिक संबंध बनाने पर चेहरे पर एजिंग के निशान नहीं दिखेंगे।
2 of 7
दरअसल, शारीरिक संबंध बनाने पर कोलाजन का उत्पादन होता है जो चेहरे पर एज स्पॉट्स, ढीलापन और झुर्रियां आने से रोकता है। सेक्स और एजिंग को लेकर एक स्टडी की गई है।
3 of 7
सेक्स और यूथ को लेकर करीब दस साल तक 3500 पुरुषों और महिलाओं पर स्टडी की गई है। इस स्टडी में वे लोग थे जो रोजाना शारीरिक संबंध बनाते थे और वैसे लोग भी शामिल थे जो नियमित रूप से सेक्स नहीं करते थे।
4 of 7
इस स्टडी में उत्तर देने वालों को 2-वे मिरर के एक तरफ जबकि प्रतिभागियों को मिरर की दूसरी तरफ रखा गया और प्रतिभागियों को उत्तर देने वालों की उम्र का अंदाजा लगाना था।
5 of 7
जिस ग्रुप के लोगों की सेक्स लाइफ एक्टिव थी यानी जो लोग नियमित रूप से सेक्स करते थे उनकी उम्र को सात से बारह साल तक कम आंका गया। जबकि वैसे ग्रुप वाले लोग जो नियमित रूप से शारीरिक संबंध नहीं बनाते थे वे चेहरे से बूढ़े दिख रहे थे।
विज्ञापन
6 of 7
couple
सेक्स के दौरान कोलाजन के साथ ही एस्ट्रोजेन और टेस्टोस्टेरॉन जैसे केमिकल्स रिलीज होते हैं। ये वो केमिकल्स हैं जो स्किन टोन को बरकरार रखते हैं। डॉ. थॉमस के अनुसार एस्ट्रोजेन आपको जवां दिखने वाली त्वचा देता है।
सेक्स की वजह से शरीर में ब्लड सर्क्टुलेशन बेहतर होता है जिससे खून शरीर के सभी अंगों में ज्यादा कुशल और प्रभावशाली तरीके से पहुंचता है। इस कारण से शरीर को वह मॉइश्चर मिलता है।