फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल के बराक ओबामा को 25 साल की मिशेल से ऐसे हुआ था प्यार

Fri, 22 Nov 2019 03:03 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बराक और मिशेल ओबामा - फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। बराक ओबामा को जब मिशेल से प्यार हुआ था उस वक्त उनकी उम्र 28 साल थी जबकि मिशेल 25 साल की थीं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली मुल्क अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा ने रात्रिभोज पर मिशेल से सगाई की थी। यह रात्रिभोज बराक ओबामा के बार परीक्षा पास करने के जश्न के तौर पर दिया गया था। बराक ओबामा इस वक्त 58 साल के हो गए हैं और मिशेल ओबामा की उम्र 55 साल है। दोनों ही की शादी को 27 साल हो गए हैं। आइए जानते हैं बराक और मिशेल की खूबसूरत लव स्टोरी की शुरुआत से लेकर पहली डेट तक सबकुछ के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 4
मिशेल और बराक ओबामा
बराक ओबामा और मिशेल की खूसबूरत लव स्टोरी लोगों के लिए प्रेरणादायक है। साल 2009 से लेकर 2017 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा की मिशेल से पहली मुलाकात कानूनी फर्म सिडले ऑस्टिन एलएलपी में 1989 में हुई। मिशेल यहां बराक ओबामा के संरक्षक के तौर पर काम कर रही थीं। ये ही वह दौर था जब मिशेल और बराक ओबामा एक-दूसरे को डेट करने लगे। दो साल के बाद दोनों ने ही सगाई कर ली।
विज्ञापन

3 of 4
परिवार के साथ बराक ओबामा - फोटो : Reuters
बराक ओबामा और मिशेल की सगाई भी किसी सरप्राइज से कम नहीं थी। साल 1991 में बराक ओबामा ने रात्रिभोज के वक्त मिशेल से सगाई की और इसके एक साल बाद दोनों ने ही शादी कर ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बराक ओबामा ने रात्रिभोज के वक्त चौंकाते हुए मिशेल से सगाई की थी। यह रात्रिभोज बराक ओबामा की बार परीक्षा पास करने के जश्न के तौर पर खा गया था।
विज्ञापन

4 of 4
बराक ओबामा - फोटो : सोशल मीडिया
'एबीसी न्यूज' से बातचीत करते हुए एक बार मिशेल ने कहा था कि वेटर मिठाई और एक ट्रे लेकर आ रहा था। उस ट्रे में रिंग थी जो कि एकदम चौंकाने वाली घटना थी। इसके बाद बराक ओबामा अपने घुटनों पर बैठे और उन्होंने मिशेल को अंगूठी पहनाई। इस तरह दोनों की सगाई हुई। 3 अक्टूबर 1992 में बराक और मिशेल ने शादी की।  4 जुलाई 1998 को बराक और मिशेल की बेटी मालिया का जन्म हुआ।  2001 में दूसरी बेटी साशा हुई।  साल 2004 में ओबामा अमेरिकी सीनेट में चुने गए।  साल 2008 में बराक ओबामा अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें