फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Extramarital Affairs: 100 में से 55 शादीशुदा भारतीय अपने पार्टनर संग हैं बेवफा, ज्यादातर महिलाएं

Sun, 01 Mar 2020 11:16 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Extramarital Affairs - फोटो : अमर उजाला
भारतीय संस्कृति में शादी को जन्म-जन्मांतर का साथ कहा जाता है। पति-पत्नी के बीच रिश्ते को बहुत पवित्र माना जाता है। कहा जाता है कि पति-पत्नी को एक दूसरे के प्रति पूरी तरह समर्पित और वफादार होना चाहिए। लेकिन हाल में हुए सर्वे में पता चला है कि 55 फीसदी भारतीय अपने पार्टनर के प्रति वफादार नहीं हैं। इन्होंने कम से कम एक बार बेवफाई जरूर की है। जानकर आश्चर्य होगा कि इनमें अपने पार्टनर के प्रति वफादार नहीं रहने में महिलाएं आगे हैं, जिनकी तादाद 56 फीसदी है। विवाहेत्तर डेटिंग एप (Extramarital Dating App) ‘ग्लीडन’ द्वारा किए गए इस सर्वे में और भी कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
यह सर्वे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद में 25 से 50 वर्ष के शादीशुदा भारतीयों के बीच किया गया।
  • 48 फीसदी भारतीय मानते हैं कि एक ही समय में दो लोगों से इश्क करना संभव है।
  • 46 फीसदी लोग मानते हैं कि किसी के साथ इश्क में होने के बावजूद उसके साथ बेवफाई की जा सकती है।
यही कारण है कि अपने पति या पत्नी के एक्सट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी लगने के बावजूद भी भारतीय अपने पार्टनर को माफ करने को तैयार रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सर्वे बताता है:
  • 40 फीसदी भारतीय मानते हैं कि अगर हालात बहुत खराब नहीं हुए तो पार्टनर को माफ किया जा सकता है।
  • 69 फीसदी लोगों को उम्मीद रहती है कि उनका पार्टनर उन्हें माफ कर देगा।
  • वहीं, 7 फीसदी भारतीय बिना कुछ सोचे अपने पार्टनर को माफ कर देंगे।

4 of 7
relationship
इस सर्वे के अनुसार भारत में तलाक की दर विश्व में सबसे कम (1 फीसदी) है। बताया गया है कि भारत में 1000 दंपतियों में मात्र 13 ही अलग होते हैं। सर्वे बताता है कि भारत में 90 फीसदी शादियां परिवार के लोग तय करते हैं और महज 5 फीसदी लव मैरिज करते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
relationship
लाइफ पार्टनर के अलावा किसी और से भी यौन संबंध
इस सर्वे में 49 फीसदी शादीशुदा लोगों ने स्वीकार किया है कि अपने पार्टनर के अलावा किसी और के साथ उनके अंतरंग संबंध रहे हैं, वहीं 47 फीसदी शादीशुदा भारतीयों ने अपने लाइफ पार्टनर के अलावा किसी और से भी आकस्मिक सेक्स की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

6 of 7
relationship
पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा खुली हुईं
सर्वे के अनुसार भारतीय महिलाओं की स्थिति चौंकाने वाली है। 41 फीसदी महिलाओं ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने पति के अलावा किसी और के साथ नियमित तौर पर सेक्स संबंध बनाए हैं, जबकि 26 फीसदी पुरुषों ने ऐसी बात कुबूली। वहीं, शादीशुदा 53 फीसदी महिलाओं ने स्वीकारी किया कि उन्होंने पति के अलावा किसी अन्य के साथ भी अंतरंग संबंध रखे हैं। ये बात 43 फीसदी पुरुषों ने कुबूल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
relationship
मालूम हो कि सुप्रीमकोर्ट ने साल 2018 के एक फैसले में विवाहेतर संबंध यानी एडल्ट्री यानी एक्सट्रा मैरिटल रिलेशन को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि ये कानून जीवन और समानता के अधिकार का उल्लंघन है। डेटिंग एप ‘ग्लीडन’ की मानें तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही उसके यूजरों/उपभोक्ताओं की संख्या कई गुना बढ़ गई। ये डेटिंग एप अप्रैल 2017 में भारत आया। पिछले साल तक देश में उसके सब्सक्राइबर्स की संख्या आठ लाख हो चुकी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें