फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर दिखें ये लक्षण तो समझिए कि खत्म हो गया है आपका रिश्ता

Tue, 09 Apr 2019 04:34 PM IST
भावना शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अधिकांश रिलेशनशिप में झगड़ा और बहस होना आम बात है। हर कोई अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए कॉम्प्रोमाइज करता है। लेकिन कुछ रिलेशनशिप में होने वाली फाइट असहनीय हो जाती है उस रिश्ते में कपल ज्यादा वक्त तक नहीं रह पाते हैं। पर आप किस प्वाइंट पर सोचते हैं कि आपका रिश्ता सच में खत्म हो चुका है। जब तक आपके जीवन पर इस रिलेशनशिप का असर पड़े आप उससे बाहर निकल जाएं। बताए गए लक्षणों से पहचानें कि कहीं आपका रिलेशनशिप भी ओवर तो नहीं हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रेकअप के लिए रास्ते ढूंढना
आप हमेशा एक चांस खोजते हैं कि कैसे आप अपने पार्टनर से छुटकारा पाएं। छोटी से छोटी बहस या लड़ाई आपको अपने पार्टनर से ब्रेकअप के लिए अग्रसित करता है। आप लगातार लड़ने के लिए प्रॉब्लम खोज कर लाते हैं ताकि आप ब्रेकअप कर सकें। फिर आप अपना फैसला बुद्धिमता से लीजिए। 
विज्ञापन

3 of 5
बोरिंग बातें
अगर अब आपकी बातें पार्टनर के साथ बोरिंग और छोटी हो चुकी हैं। बस अब केवल आपकी बातें आपके दिनचर्या और क्या कर रही हैं तक ही सीमित है तो ब्रेकअप के बारे में आप सोच सकते हैं। क्योंकि खुशमिजाज कपल अपने भविष्य को लेकर बात करते हैं, जीवन के गोल को लेकर बात करते हैं, एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं और एक-दूसरे से सीखते हैं। अगर आपकी बातचीत छोटी और बोरिंग हो गई है तो ये लक्षण हैं कि आपका रिश्ता खत्म हो चुका है। 

4 of 5
एक-दूसरे से दूर रहने पर दुखी न होना
आप ज्यादा वक्त एक-दूसरे के साथ नहीं बिता रहे हैं। आप एक-दूसरे से दूर होने के बावजूद इमोशनल नहीं हो रहे हैं या फिर दुखी नहीं है। एक-दूसरे से मिलने के लिए किसी तरह का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। ये लक्षण हैं कि आपका रिश्ता खत्म हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनअप्रेसिएटिव
अब आप अपने पार्टनर के अचीवमेंट पर उसे प्रोत्साहित नहीं करते हैं। हमेशा अपने पार्टनर को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। अनअप्रेसिएटिव होना यह लक्षण है कि आपका रिश्ता खत्म हो चुका है। अब आप दोनों के बीच कुछ भी बचा नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें